Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AAP में बगावत के बीच Arvind Kejriwal ने कोलकाता में Mamata Banerjee के लिए मांगे वोट, Giriraj Singh ने कसा तंज

    3 hours from now

    1

    0

    आम आदमी पार्टी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है क्योंकि पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इस आंतरिक संकट के बावजूद, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कोलकाता में ममता बनर्जी की टीएमसी का समर्थन करने और बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने में व्यस्त हैं। केजरीवाल ने बंगाल पहुंचकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।केजरीवाल का बीजेपी पर हमलाकोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर दिल्ली में उनके कामों को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "आज बीजेपी ने दिल्ली में हमारे किए गए सभी अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। हमने अच्छे स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए, महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त की, जिसे उन्होंने रोकने की कोशिश की।"उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सिर्फ गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि बंगाल लोकतंत्र को बचाने के लिए बीजेपी, अमित शाह और मोदी जी को करारा जवाब दे और उन्हें बुरी तरह हराए। इसे भी पढ़ें: First Phase में ही टूट गया TMC का घमंड, ममता सरकार पर PM Modi का तीखा हमला, जनता से की ये अपीलगिरिराज सिंह का तंजदूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी दोनों पर निशाना साधा। बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "केजरीवाल, जो अपनी खुद की जीत सुनिश्चित नहीं कर सके, अब ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने बंगाल पहुंच गए हैं। लेकिन ममता का जनाधार वहां पहले ही खिसक चुका है और उनके इस दौरे से टीएमसी की सीटों की संख्या और भी कम हो जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSK vs GT Live Score Updates: गिल-सुदर्शन कर रहे आक्रामक बल्लेबाजी, जीटी 30 रनों के पार; यहां देखें लाइव स्कोर
    Next Article
    West Bengal में BJP आई तो 'गुंडा-सिंडिकेट राज' खत्म होगा: Amit Shah का बड़ा ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment