Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 485 महिला कांस्टेबल की पासिंग आउट परेड:17 प्लाटूनों ने किया मार्च-पास्ट, अब मिलेंगी थानों में तैनाती

    8 hours ago

    2

    0

    देवरिया के रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में शनिवार को 485 रिक्रूट महिला कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और परेड का निरीक्षण कराया। इस पासिंग आउट परेड में कुल 17 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। सभी प्लाटूनों ने सुसंगठित ढंग से आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। महिला रिक्रूट्स ने कठोर प्रशिक्षण के बाद शानदार कदमताल, सलामी और परेड प्रदर्शन से अपनी तैयारी का परिचय दिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने परेड की सलामी ली तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला रिक्रूट्स को सम्मानित किया। उन्होंने रिक्रूट्स के अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षण स्तर की सराहना की। परेड का फर्स्ट-इन-कमांड विभा तिवारी, सेकंड-इन-कमांड शन्नो और थर्ड-इन-कमांड किरन यादव रहीं। इन्होंने पूरे परेड संचालन में महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिका निभाई। इस पासिंग आउट परेड में शामिल 485 महिला रिक्रूट कांस्टेबलों में 185 जनपद बहराइच से, 123 महाराजगंज से और 177 देवरिया से थीं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात किया जाएगा। आज से उन्हें थानों की पोस्टिंग मिलनी शुरू होगी, जहां वे कानून व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनसेवा में अपनी भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम में महिला आरक्षियों के परिजन और अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के रजपुरा में दो बाइकों की टक्कर:देवर-भाभी घायल, देवर की हालत गंभीर, बाइक सवार फरार
    Next Article
    कटेहरी सीट पर विधायक धर्मराज निषाद को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार शोभावती वर्मा, बसपा से प्रतीक पांडेय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment