Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर कोहरा छाया:विजिबिलिटी 150 मीटर रही, AQI 270 दर्ज; न्यूनतम तापमान 11

    8 hours ago

    3

    0

    संभल के ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी करीब 150 मीटर दर्ज की गई। हालांकि, शहरी इलाकों में मौसम साफ रहा। सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण ठंड महसूस हुई। सुबह 7:30 बजे AQI 270 दर्ज शुक्रवार सुबह 7:30 बजे जिले का AQI 270 दर्ज किया गया, जो पर्पल जोन में रहा। वहीं, सुबह 8 बजे तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने के बाद दिन में गर्मी रहने का अनुमान है। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे हफ्ते में 2 डिग्री गिरा तापमान पिछले 5 दिनों से मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना हुआ है। 4 दिन बाद गुरुवार को तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूरे सप्ताह में तापमान 2 डिग्री गिरा है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते तापमान में 3 डिग्री की गिरावट और कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया था। कुछ लोगों का मानना है कि गंगा स्नान के बाद मौसम बदलता है। हालांकि, इस साल अक्टूबर के आखिरी दिन हुई बारिश के बाद ही मौसम ने करवट ली थी। इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने के कारण अधिक ठंड पड़ने का अनुमान भी जताया जा रहा है। चार ब्लॉक में कोहरे का ज्यादा असर असमोली, जुनावई, गुन्नौर और रजपुरा ब्लॉक में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं, पंवासा और बनियाखेड़ा ब्लॉक के साथ चंदौसी, संभल, बहजोई, नरौली, सिरसी, गंवा और बबराला में मौसम सामान्य रहा। संभल में सामान्य से ज्यादा हुई बारिश इस साल संभल जिले में सामान्य से 102% ज्यादा बारिश हुई है। 1 जून से 31 अक्टूबर तक 1,330.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में 696.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। वहीं, 14 नवंबर को जिले में 2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। गांवों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी गांव शहजादी सराय के दयाराम सैनी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर दिखने लगा है। उनका गांव शहर से लगा हुआ है। शहर में ठंड के मौसम में अलाव की व्यवस्था होती है, लेकिन उनके गांव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं, दुकानदार अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मौसम सामान्य होने से बाजार में रौनक है। शादियों का सीजन होने के कारण खरीदारी भी अच्छी हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सीजन की सबसे ठंडी रात:पारा 10 डिग्री पहुंचा, उत्तर-पश्चिमी हवा से बढ़ी ठंड, शाम होते ही बढ़ रहा प्रदूषण
    Next Article
    चार सप्ताह बाद छाया घना कोहरा, दृश्यता 40 मीटर:श्रावस्ती में कोहरे की चादर से ढकी सड़कें, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment