Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russia की ओर से लड़ने जा रहा Zimbabwe का नागरिक South Africa में दोषी करार, पांच साल की सजा

    1 day ago

    2

    0

    जिम्बाब्वे के एक व्यक्ति को मंगलवार को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए रूस जाने की कोशिश करने के मामले में दोषी ठहराया गया और पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई। उसे इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में आठ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। तफाद्ज्वा सिथोले को पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई।हालांकि, उसकी सजा पांच साल के लिए निलंबित कर दी गई है। इसका मतलब है कि यदि वह इस अवधि के दौरान इसी तरह के अपराध में दोषी ठहराया जाता है, तभी उसे जेल की सजा काटनी होगी। उसे जिम्बाब्वे वापस निर्वासित किया जाना है।सिथोले ने दक्षिण अफ्रीका की अदालत को बताया कि उसने जिम्बाब्वे में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद रूस की ओर से युद्ध लड़ने के लिए सहमति दी थी। इसके बदले उसे ‘‘पारिश्रमिक’’ देने का वादा किया गया था। सिथोले ने बताया कि आवेदन जमा करने के बाद ‘‘अल्बिना’’ नामक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया।उसने दक्षिण अफ्रीका में उसके रहने की व्यवस्था की और रूस जाने के लिए विमान का टिकट भी उपलब्ध कराया। उसके ये कबूलनामे दक्षिण अफ्रीकी अभियोजकों के साथ हुए एक समझौते में दर्ज हैं। उसने विदेशी सैन्य सहायता नियमन अधिनियम का उल्लंघन करने का अपराध स्वीकार किया।यह कानून भाड़े के सैनिकों की गतिविधियों पर रोक लगाता है और विदेशी संघर्षों में शामिल पक्षों को दी जाने वाली सैन्य सहायता को नियंत्रित करता है। इसमें सैनिकों की भर्ती और प्रशिक्षण भी शामिल है। यह कानून विदेशी नागरिकों पर भी लागू होता है।सिथोले मंगलवार को चार अन्य आरोपियों के साथ अदालत में पेश हुआ। उसने बताया कि वह चार नवंबर को कानूनी रूप से दक्षिण अफ्रीका में दाखिल हुआ था और रूस जाने की तैयारी में जोहानिसबर्ग के पूर्व में स्थित केम्पटन पार्क में एक आवास में ठहरा था। आठ नवंबर को रूस जाने वाली उड़ान में सवार होने की कोशिश करते समय उसे ओ.आर. टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।जिम्बाब्वे उन कई अफ्रीकी देशों में शामिल है, जहां रूस यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध के लिए लड़ाकों की भर्ती कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका, केन्या, बोत्सवाना और घाना भी इनमें शामिल हैं। जिम्बाब्वे के अधिकारियों ने मार्च में बताया था कि यूक्रेन में युद्ध के दौरान उनके 15 नागरिक मारे गए हैं और वे 66 अन्य लोगों की वापसी की कोशिश कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pope Francis की निजी डायरी पुस्तक रूप में प्रकाशित, पादरियों के यौन शोषण पर दर्द और आध्यात्मिक संकट दर्ज
    Next Article
    Apple का AirDrop फीचर Wi-Fi और ब्लूटूथ की मदद से बिना इंटरनेट भेजता है फाइल्स

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment