Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pope Francis की निजी डायरी पुस्तक रूप में प्रकाशित, पादरियों के यौन शोषण पर दर्द और आध्यात्मिक संकट दर्ज

    36 minutes ago

    1

    0

    वेटिकन ने पोप फ्रांसिस की निजी डायरी एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित की है जिसमें पादरियों से जुड़े यौन शोषण के मामलों की सच्चाई सामने आने पर उनकी पीड़ा और उनके धार्मिक जीवन के दौरान उन्हें कई बार शैतान दिखाई देने जैसी अनुभूतियों का जिक्र है। वेटिकन ने मंगलवार को यह पुस्तक प्रकाशित की जिसका नाम है ‘द प्राइवेट डायरी ऑफ पोप फ्रांसिस’। पुस्तक में इस बात का जिक्र है कि अर्जेंटीना के रहने वाले पोप फ्रांसिस 2021-22 के दौरान गहरे आध्यात्मिक संकट से गुजरे थे।यह संकट असीमित सत्ता का इस्तेमाल करने के उनकी अपनी लालसा से जुड़ा था। उन्होंने स्वयं को पूरी तरह ईश्वर की कृपा पर छोड़कर इस संकट पर काबू पाया। दुनियाभर में कई भाषाओं में जारी की गई यह पुस्तक फ्रांसिस के मन और हृदय की गहराइयों में झांकने का अवसर देती है।इसमें उनके मन के गहरे भय, असुरक्षा की भावनाओं, सपनों और प्रलोभनों का खुलासा किया गया है। पुस्तक से पता चलता है कि फ्रांसिस स्वयं के प्रति बेहद कठोर थे। वह अपनी निरर्थकता और शर्मिंदगी की भावना से व्यथित रहते थे लेकिन उन्हें पूरा विश्वास था कि ईश्वर निराशा की गहराइयों से भी उन्हें बाहर निकालकर सही मार्ग दिखाएंगे।इस पुस्तक का संकलन उनके करीबी सहयोगी कार्डिनल विक्टर मैनुअल फर्नांडीज ने किया है। अर्जेंटीना के धर्मशास्त्री फर्नांडीज वेटिकन के धार्मिक सिद्धांतों से संबंधित विभाग के प्रमुख हैं। उन्होंने लिखा है कि फ्रांसिस स्वयं चाहते थे कि उनके इन लेखों को प्रकाशित किया जाए।फर्नांडीज को पुस्तक के लेखक के रूप में नामित किया गया है, क्योंकि उनकी टिप्पणियां फ्रांसिस की डायरी में दर्ज बातों का संदर्भ स्पष्ट करती हैं। चमड़े की जिल्द वाली एक कॉपी में लिखी गई यह डायरी 1992 से शुरू होती है, जब होर्खे मारियो बेर्गोग्लियो ब्यूनस आयर्स के सहायक बिशप थे। इसमें अर्जेंटीना की राजधानी में कार्डिनल के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर पोप बनने तक का विवरण है।डायरी में अंतिम बार 18 अगस्त 2024 को कुछ लिखा गया था। पुस्तक के सबसे मार्मिक अंशों में फ्रांसिस ने अपनी आध्यात्मिक पीड़ा और उन अनुभवों का खुलासा किया है, जिन्हें उन्होंने शैतान से सामना होने के रूप में वर्णित किया है। ये अनुभव बेहद तीव्र, वास्तविक जैसे और भयावह प्रतीत होते हैं।इनमें से दो घटनाएं ब्यूनस आयर्स में और तीसरी 2018 में चिली की उनकी विवादित यात्रा के बाद हुई थी। फ्रांसिस ने 24 जनवरी 2021 को अपनी डायरी में लिखा, ‘‘रोम लौटने के कुछ दिनों बाद मैं एक बैठक में था। मैंने उसे देखा और उसकी आवाज सुनी।वह विजयी भाव में था, मानो हर चीज पर उसका अधिकार हो गया हो।’’ फ्रांसिस के अनुसार, शैतान ने कहा, ‘‘अब मुझे वह सब कुछ मिल गया है, जो मैं चाहता था।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘जिस तरह मैं पिछली दो घटनाओं में उसकी आंखों को नहीं भूल सकता, उसी तरह इस बार उसकी बेहद भारी और कर्कश आवाज को नहीं भूल सकता।’’ वर्ष 2018 में चिली की यात्रा के दौरान फ्रांसिस ने वहां के सबसे कुख्यात यौन शोषणकर्ता के पीड़ितों की बातों को अविश्वसनीय बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। स्वदेश लौटते समय विमान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ समेत विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने उनसे इस संबंध में सवाल किए थे। इसके बाद फ्रांसिस ने जांच के आदेश दिए और उन्हें एहसास हुआ कि पीड़ित सही थे, वह स्वयं गलत थे और चिली के चर्च के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें गुमराह किया था।फ्रांसिस ने बाद में लिखा, ‘‘चिली की स्थिति और विमान में पत्रकारों के साथ हुई बातचीत से मैं बेहद व्यथित था। मुझे एहसास हुआ कि समस्या कितनी गंभीर थी। चिली में जो कुछ हुआ, उसे स्वीकार करना मेरे लिए कठिन था।मैंने नहीं सोचा था कि मामला इतना गंभीर होगा।’’ फ्रांसिस ने सात जून 2018 को लिखा कि चिली के इस मामले में उन्होंने ‘‘नरक का प्रवेश द्वार देखा। विधर्मी प्रलोभन अपने चरम पर था।’’ अगले दो महीनों तक इस प्रकरण के परिणामों से जूझते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘इसने चर्च को कितनी शर्मिंदगी और बुराई में धकेल दिया है!’’ उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘एक बार फिर नरक के द्वार... इतने सारे घोटालों के बीच पवित्रता और हृदय परिवर्तन की भावना का विस्तार हो।’’ हालांकि, फ्रांसिस का गहरा आध्यात्मिक संकट 2021 में शुरू हुआ जो ‘‘प्रशासनिक समस्याओं, निर्णय लेने के दबाव, आध्यात्मिक खालीपन और गहरी निराशा’’ से जुड़ा हुआ था। फ्रांसिस का मानना था कि सर्वशक्तिमान बनने की लालसा शैतान की ओर से दिया गया एक ऐसा प्रलोभन था, जिसके कारण उन्हें लगने लगा था कि केवल वही सभी की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और एक तरह से वह खुद को ईश्वर समझने लगे थे।ऐसा प्रतीत होता है कि 30 दिसंबर 2022 तक फ्रांसिस ने स्वयं को ईश्वर के हवाले कर इस संकट पर काबू पा लिया था। फर्नांडीज ने लिखा कि फ्रांसिस को एहसास हुआ कि 24 जनवरी 2021 को जो कुछ शुरू हुआ था, वह ‘‘ईश्वर का एक प्रबल आह्वान था कि वह अपने भीतर जमा हो चुके अंधकार को पहचानें और उससे मुक्ति पाने के लिए उस पर विजय हासिल करें।’’ फर्नांडीज लिखते हैं कि यह संकट मुख्य रूप से फ्रांसिस के सत्ता के इस्तेमाल, सर्वशक्तिमान बनने के प्रलोभन और स्वयं को दुनिया से ऊपर समझने की भावना से संबंधित था। पुस्तक में फ्रांसिस के मन के कुछ अत्यंत निजी विचारों का खुलासा किया गया है, लेकिन फर्नांडीज के अनुसार, फ्रांसिस ने अपने सबसे गोपनीय विचार ऐसी सांकेतिक भाषा में लिखे थे, जिसे समझ पाना संभव नहीं है।इन अंशों को पुस्तक में शामिल नहीं किया गया है। ऐसा संभवतः इसलिए किया गया है, ताकि कोई व्यक्ति इन्हें समझने का प्रयास न कर सके। फ्रांसिस का 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था।फर्नांडीज के अनुसार, फ्रांसिस चाहते थे कि उनके विचारों को सार्वजनिक किया जाए, क्योंकि उनका मानना था कि इससे अन्य लोगों को मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UNSC में भारत ने उठाया AI और तकनीक के दुरुपयोग का मुद्दा, चेताया
    Next Article
    Russia की ओर से लड़ने जा रहा Zimbabwe का नागरिक South Africa में दोषी करार, पांच साल की सजा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment