Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामायण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बनी:पुष्पा 2 को पछाड़ा, कुल कलेक्शन ₹1,755 करोड़ हुआ; बाहुबली 2 से सिर्फ ₹32 करोड़ पीछे

    3 hours ago

    1

    0

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने 21 दिन में ₹1,755.60 करोड़ कमा लिए हैं। इसके साथ ही उसने ज्यादा कमाई के मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को भारत में 15,700 शोज से ₹9.60 करोड़ कमाए। इसमें हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कलेक्शन हुआ। हिंदी में ₹6.75 करोड़, मलयालम में ₹1.10 करोड़, कन्नड़ में ₹75 लाख, तमिल में ₹70 लाख और तेलुगु में ₹30 लाख का नेट कलेक्शन हुआ। बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन के बाद फिल्म की भारत में कुल कमाई ₹982.55 करोड़ पहुंच गई है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,173.60 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने 21वें दिन ₹6 करोड़ कमाए। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹582 करोड़ पहुंच गया है। बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ने से ₹32.46 करोड़ दूर दुनियाभर में ₹1,755.60 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद रामायण ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के ₹1,742.10 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब रामायण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। रामायण को अब बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ₹32.46 करोड़ और कमाने होंगे। बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,788.06 करोड़ है। वहीं, धुरंधर 2 ने ₹1,813.39 करोड़ कमाए हैं। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड दंगल के नाम है। इसने दुनियाभर में ₹2,000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। रामायण की डबल डिजिट कमाई का सिलसिला टूटा रामायण ने रिलीज के बाद लगातार 20 दिनों तक भारत में डबल डिजिट में नेट कलेक्शन किया। हालांकि, 21वें दिन फिल्म ने ₹9.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। जिससे पहली बार ऐसा हुआ, जब फिल्म की एक दिन की नेट कमाई ₹10 करोड़ से नीचे आई है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने ₹17.50 करोड़ कमाए थे। इसके मुकाबले बुधवार की कमाई में 45.1% की गिरावट दर्ज की गई। ग्रॉस और नेट कलेक्शन में क्या अंतर है? वर्ल्डवाइड ग्रॉस: भारत और विदेशों में हुई कुल कमाई। ग्रॉस कलेक्शन: टैक्स सहित टिकटों की कुल बिक्री। नेट कलेक्शन: टिकटों की बिक्री से मिलने वाली रकम में से जीएसटी हटाने के बाद की कमाई। एक्सपर्ट से जानिए, हिट होने के लिए कितना कलेक्शन करना जरूरी फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि फिल्म हिट या फ्लॉप है, यह उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर से तय होता है। मेकर्स ने हाईकोर्ट में बताया है कि फिल्म रामायण के पहले पार्ट का बजट 2 हजार करोड़ है। इसके अनुसार, फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ कमाने होंगे और वर्ल्डवाइड 2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। जब तक फिल्म इतनी कमाई नहीं करती, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता। रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश बने रावण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामायण का कलेक्शन ₹1,735 करोड़ हुआ:मंगलवार को कमाई में 37.8% का उछाल आया; विदेशों में कुल कमाई ₹573 करोड़ हुई
    Next Article
    भारत-A का सेमीफाइनल मुकाबला आज:राइजिंग स्टार्स एशिया कप में श्रीलंका-A से भिड़ंत; पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दोहरा शतक लगाया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment