Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामायण का कलेक्शन ₹1,735 करोड़ हुआ:मंगलवार को कमाई में 37.8% का उछाल आया; विदेशों में कुल कमाई ₹573 करोड़ हुई

    23 hours ago

    1

    0

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण की कमाई में 20वें दिन पिछले दिन के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिल्म ने मंगलवार को ₹17.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। यह सोमवार के मुकाबले करीब 37.8% ज्यादा है। सोमवार को फिल्म ने ₹12.70 करोड़ कमाए थे। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 20वें दिन 15,817 शोज से ₹17.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹972.95 करोड़ हो गया है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,162.15 करोड़ पहुंच गया है। विदेशों में फिल्म ने 20वें दिन ₹5 करोड़ कमाए। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹573 करोड़ हो गया है। फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई अब ₹1,735.15 करोड़ पहुंच गई है। आज पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है रामायण रामायण अब एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब है। फिल्म की दुनियाभर में कमाई ₹1,735.15 करोड़ हो चुकी है। आज 21वें दिन की कमाई के साथ यह पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है। ऐसा होने पर रामायण दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन जाएगी। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने दुनियाभर में ₹1,742.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। हिंदी वर्जन से हुई सबसे ज्यादा कमाई 20वें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने ₹14.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। वहीं, मलयालम में ₹1.25 करोड़, कन्नड़ में ₹90 लाख, तमिल में ₹70 लाख और तेलुगु में ₹40 लाख कमाए। फिल्म के 20वें दिन कुल 15,817 शोज चले। इस दौरान करीब 11.03 लाख टिकट बिके। अब तक फिल्म के कुल 4.03 करोड़ से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। ₹99 से शुरू हुई टिकटों की कीमत गुरुपर्व के मौके पर मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास ऑफर भी पेश किया था। मंगलवार को फिल्म की टिकटों की कीमत ₹99 से शुरू की गई। मेकर्स ने सोमवार को गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हुए इस ऑफर की जानकारी दी थी। रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश बने रावण रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। ग्रॉस और नेट कलेक्शन में क्या अंतर है? वर्ल्डवाइड ग्रॉस: भारत और विदेशों में हुई कुल कमाई। ग्रॉस कलेक्शन: टैक्स सहित टिकटों की कुल बिक्री। नेट कलेक्शन: टिकटों की बिक्री से मिलने वाली रकम में से जीएसटी हटाने के बाद की कमाई। एक्सपर्ट से जानिए, हिट होने के लिए कितना कलेक्शन करना जरूरी फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि फिल्म हिट या फ्लॉप है, यह उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर से तय होता है। मेकर्स ने हाईकोर्ट में बताया है कि फिल्म रामायण के पहले पार्ट का बजट 2 हजार करोड़ है। इसके अनुसार, फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ कमाने होंगे और वर्ल्डवाइड 2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। जब तक फिल्म इतनी कमाई नहीं करती, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ललकारा' के लिए आमिर ने बदला घर:क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए गौरी संग कोलाबा में शिफ्ट हुए; भारत-पाक टेस्ट सीरीज पर बन रही फिल्म
    Next Article
    रामायण सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बनी:पुष्पा 2 को पछाड़ा, कुल कलेक्शन ₹1,755 करोड़ हुआ; बाहुबली 2 से सिर्फ ₹32 करोड़ पीछे

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment