Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला:मकान विवाद को लेकर पारिवारिक रंजिश, 4 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    बिलासपुर में एक मकान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। पारिवारिक रंजिश के चलते घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूला का है। सिमरजीत कौर, पत्नी दलविंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उनके ससुर अजमेर सिंह ने 2 जुलाई 2025 को दान पत्र के जरिए गाटा संख्या 146 और 148 में स्थित मकान उनके पति के नाम कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उनके जेठ बूटा सिंह और उनके परिवार ने रंजिश पाल ली। सिमरजीत कौर का आरोप है कि 4 अप्रैल की रात बूटा सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर और बेटों गुरकीरत सिंह व करनप्रीत सिंह के साथ साजिश के तहत उनके घर में घुस आए। इस दौरान हरप्रीत कौर ने धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, पीड़िता और उनके पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं और गाली-गलौज करते रहते हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी शांति भंग की कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। मामले में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने जानकारी दी कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में पीस पार्टी महासम्मेलन:संगठन मजबूती पर जोर, मतदाता सूची संशोधन को लेकर बातचीत
    Next Article
    अभिनेत्री कंगना रनौत मामले में नहीं हुई सुनवाई:आगरा कोर्ट ने 30 अप्रैल दी अगली तारीख, किसानों के अपमान का है आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment