Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में पीस पार्टी महासम्मेलन:संगठन मजबूती पर जोर, मतदाता सूची संशोधन को लेकर बातचीत

    1 hour ago

    2

    0

    जनपद संतकबीरनगर के सेमरियावां विकास खंड क्षेत्र के बिगरामीर में पीस पार्टी का कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक डॉ. मुहम्मद अय्यूब ‘सर्जन’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, मतदाता सूची संशोधन और जनगणना में सक्रिय सहभागिता पर विशेष बल दिया। डॉ. अय्यूब ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लगातार मेहनत की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिस तरह मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रयास किए गए। उसी प्रकार जनगणना में भी सभी पात्र लोगों के नाम शामिल कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और हक पाने के लिए मतदाता सूची और जनगणना दोनों में नाम होना आवश्यक है। डॉ. अय्यूब ने विशेष रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। समाज की समस्याओं का समाधान डॉ. अय्यूब ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना राजनीति की पहली सीढ़ी है। उन्होंने बताया कि इसी के माध्यम से समाज की समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटियों के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने विधानसभा और जिला स्तर की कमेटियों को प्रशासन और शासन से संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने का निर्देश दिया। डॉ. अय्यूब ने यह भी कहा कि जो समाज राजनीतिक रूप से संगठित नहीं होगा, वह अपने अधिकारों से वंचित रह जाएगा। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद निषाद, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मीनू सिंह, अफरोज बादल, मौलाना तनवीर कासमी, प्रधान अब्दुल हक, हाजी शमसुद्दीन, हाजी मोहम्मद यूनुस, यासिर निजाम, हाजी अब्दुल्लाह, हाफिज निसार, बृजेश निषाद, पंचराम चौहान, मौलाना फजल रहमानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी महिला रेडियो होस्ट को कनाडा में सजा:₹83 करोड़ की ड्रग के साथ पकड़ी, मैसेज से खुलासा- गिरोह की भरोसेमंद पार्टनर थी
    Next Article
    रामपुर में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला:मकान विवाद को लेकर पारिवारिक रंजिश, 4 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment