Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेत्री कंगना रनौत मामले में नहीं हुई सुनवाई:आगरा कोर्ट ने 30 अप्रैल दी अगली तारीख, किसानों के अपमान का है आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसानों के अपमान और राजद्रोह से जुड़े मामले में 16 अप्रैल को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई और आदेश के लिए 30 अप्रैल 2026 की तिथि तय की है। मामले में 3 अप्रैल 2026 को दोनों पक्षों की ओर से विस्तृत बहस की गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपनी लिखित बहस कोर्ट में प्रस्तुत की थी और साथ ही मौखिक दलीलें भी दी थीं। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने संज्ञान आदेश के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की थी। लेकिन आज किन्हीं कारणों की वजह से सुनवाई नहीं हुई। आज कोर्ट में वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा के साथ कई अधिवक्ता मौजूद रहे, जबकि कंगना रनौत की ओर से सुप्रीम कोर्ट की जूनियर अधिवक्ता सुधा प्रधान और स्थानीय अधिवक्ता विवेक शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, 3 अप्रैल की सुनवाई के दौरान कंगना रनौत की ओर से उनके वकील ने पूर्व में लगाए गए ₹500 के जुर्माने का भुगतान भी कोर्ट में किया था। यह जुर्माना पिछली तारीख पर अनुपस्थिति के चलते लगाया गया था, जिसे नियमानुसार जमा कराया गया। क्या है पूरा मामला यह मामला कंगना रनौत द्वारा किसानों के आंदोलन के दौरान दिए गए कथित विवादित बयानों से जुड़ा है। बताया जाता है कि उन्होंने वर्ष 2020–2021 के दौरान चले किसान आंदोलन के समय सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर कुछ ऐसे बयान दिए थे, जिन्हें किसानों के प्रति अपमानजनक और भड़काऊ बताया गया। इन्हीं बयानों के आधार पर उनके खिलाफ परिवाद दायर किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके वक्तव्यों से समाज में वैमनस्य फैल सकता है और यह राजद्रोह जैसी गंभीर धाराओं के तहत भी आता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला:मकान विवाद को लेकर पारिवारिक रंजिश, 4 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. अली ने सरेंडर किया:ओटी टेक्नीशियन पर 25 हजार का इनाम था, कोर्ट ने जेल भेजा, 10 पहले ही गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment