Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने 75 हजार के इनामी भगवान को दबोचा:चंदौली और सोनभद्र में दर्ज हैं मुकदमे, बिहार में गोवंश तस्करी करता था

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले की इलिया थाना पुलिस ने 75 हजार रुपये के इनामी अपराधी भगवान यादव को गिरफ्तार किया है। उसे बनरसिया माइनर के पास से अवैध तमंचे के साथ पकड़ा गया। चंदौली और सोनभद्र जनपद की पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। इलिया थानाध्यक्ष चंदन राय अपनी टीम के साथ बिहार की ओर जाने वाली सड़क के तिराहे पर बनरसिया माइनर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध असलहा और कुछ कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार राज्य के भभुआ जिले के चैनपुर थानाक्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी भगवान यादव (28) के रूप में हुई। उस पर चंदौली जनपद में 50 हजार रुपये और सोनभद्र जनपद में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ दोनों जनपदों में कुल नौ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में भगवान यादव ने बताया कि वह सोनभद्र क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार में बेचता है। गोवंश तस्करी में जान-माल का खतरा होने के कारण वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध असलहा साथ रखता था। इस गिरफ्तारी अभियान में इलिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के साथ रवीन्द्र कुमार सिंह, कल्लन यादव, मनीष सिंह, नारायण यादव, अनिल यादव, अभिषेक यादव और बृजेश कुशवाहा शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में रात को ठंड हवा, दिन में कड़क धूप:आज से मौसम साफ होने के आसार, तापमान में बढ़ोतरी
    Next Article
    प्रोफेसर जिस सबूत पर बरी हुए, वह फर्जी निकला:जौनपुर के टीडी कॉलेज को कोर्ट ने तलब किया, कुकर्म का लगा था आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment