Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET छात्रा फंदे से लटकी, लिखा- नहीं हो सकता भैया:महराजगंज में आंसर की आने के बाद परेशान थी, भाई जैसा डॉक्टर बनना चाहती थी

    1 day ago

    1

    0

    महराजगंज में नीट एग्जाम देकर लौटी छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह घटना के समय घर पर अकेली थी। छात्रा के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था- मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी। घर वाले छात्रा को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को डॉक्टर भाई ने बताया- हम लोगों ने एग्जाम को लेकर बहन पर कभी दबाव नहीं बनाया। बल्कि, उसे भरोसा दिलाया था कि सरकारी सीट मिले या नहीं, डॉक्टर बनने का उसका सपना हर हाल में पूरा कराएंगे। घटना सोमवार दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया कंचनपुर गांव की है। अब पूरी घटना विस्तार से… सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया कंचनपुर गांव में NEET छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। छात्रा के भाई अभिनव भारती 2021 बैच के MBBS डॉक्टर हैं। बहन भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर डॉक्टर बनना चाहती थी। इसी सपने को सच करने के लिए वह नीट की तैयारी कर रही थी। अभिनव भारती ने बताया कि, बहन ने 3 मई को NEET परीक्षा दी थी। उसका पेपर बहुत अच्छा नहीं हुआ था। हम लोग उसे लगातार समझा रहे थे कि अगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं मिला तो BAMS, प्राइवेट मेडिकल कॉलेज या अन्य विकल्पों के जरिए उसकी पढ़ाई पूरी कराएंगे। पेपर लीक विवाद और परीक्षा दोबारा होने की चर्चाओं की वजह से बहन बीते एक महीने से परेशान थी। वह ठीक से पढ़ाई भी नहीं कर पा रही थी। परिवार वाले लगातार उसका मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। भाई बोला- सिर्फ 15 मिनट के लिए बाहर गया था रविवार को परीक्षा से जुड़ी आंसर की से उत्तरों का मिलान करते समय वह परेशान हो गई। उसे लगने लगा कि वह सफल नहीं हो पाएगी। इसी मानसिक दबाव में उसने जान दे दी। भाई ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। वह खुद घर पर मौजूद थे, लेकिन करीब 15 मिनट के लिए बाहर चले गए थे। पिता अमरजीत किसान हैं। बेटी की पढ़ाई और तैयारी में परिवार ने पूरा सहयोग दिया था। दो भाइयों में छात्रा इकलौती बहन थी। उसके बड़े भाई अभिनव भारती ने 2021 में नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। वह इस समय देवरिया मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे हैं। सदर SHO निर्भय सिंह ने बताया- छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- महिला रेसलर ने थाने में खुद को आग लगाई:हालत गंभीर, बिजनौर में फौजी पर रेप की FIR कराई थी, पुलिस के एक्शन न लेने से भड़की बिजनौर के कोतवाली शहर थाने में रविवार रात एक महिला रेसलर ने इंस्पेक्टर के चैंबर में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। घटना रात 10:45 बजे की है। आग लगते ही महिला रेसलर जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी और इधर-उधर भागने लगी। इस दौरान चैंबर के पर्दों में भी आग लग गई, जिससे थाने में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में तानों से तंग भांजी ने मामी को मार-डाला:हरी चूड़ियों से हत्या का पर्दाफाश हुआ, चाकू से गला रेतकर जंगल में फेंक दी थी लाश
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 मौतें; अमेरिका ने ईरान के तेल बेचने पर प्रतिबंध हटाया; उद्धव के 6 सांसद शिंदे के साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment