Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तानों से तंग भांजी ने मामी को मार-डाला:हरी चूड़ियों से हत्या का पर्दाफाश हुआ, चाकू से गला रेतकर जंगल में फेंक दी थी लाश

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर के जंगल बब्बन में महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मृतका की ही भांजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने तानों से परेशान होकर अपनी मामी को फोन कर बुलाया। फिर जंगल ले गई। वहां चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना स्थल पर पुलिस को दो तरह की चूड़ियां मिलीं। इसमें ऑरेंज कलर की चूड़ी मृतका के हाथ में मिली। इसके बाद हरी कलर की चूड़ी लेकर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई। इसी के आधार पर पुलिस ने मृतका की भांजी को उठाया। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पढ़िए पूरी मामला कैंपियरगंज के जंगल बब्बन में 20 जून दोपहर करीब 12 बजे महिला की खुन से लथपथ लाश मिली थी। 6 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद उसकी पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर टोला शिवपुर की 65 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई। महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले थे। रविवार को शव की पहचान होने के बाद परिजनों ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं। शारदा के पति जयराम की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी थी। उसके चार बच्चे हैं। घटना के बाद पुलिस ने सभी से पूछताछ भी की थी। इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए थाने की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। कॉल डिटेल से भांजी राधिका का नाम सामने आया पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और परिजनों से पूछताछ के बाद शारदा की भांजी महराजगंज जिले के पनियारा थाना क्षेत्र के रामपुर टोला निवासी राधिका पासवान पत्नी किशोरी को हिरासत में लिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में रा​धिका ने बताया कि शारदा अक्सर उसे ताने मारा करती थी। वह परिवार से दूर रहती थी, इसी बात को लेकर अक्सर ताने मारती थी। बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी सास के ब्रह्मभोज में शारदा मामी आई थीं। उस समय भी सभी रिश्तेदारों के सामने ताना मारा और जलील किया। रा​धिका ने बताया कि वह इससे परेशान हो गई थी। इसीलिए उसने खुन्नस में शारदा को मारने का साजिश रची। झूठ बोलकर मामी को बुलाई राधिका ने बताया कि 20 जून की सुबह शारदा को कॉल कर बताया कि मेरी बेटी के लिए रिश्ता देखा है। शादी की बात के लिए कैंपियरगंज चलना है। इसपर वह तैयार हो गई। वह ऑटो से कैंपियरगंज जा रहे थे। इसी दौरान जंगल बब्बन के पास शौच के बहाने रूकी। फिर मामी को लेकर जंगल बब्बन में करीब 100 मीटर अंदर तक गई। वहां पर रा​धिका ने शारदा पर सब्जी वाले चाकू से हमला कर दिया। दोनों में संघर्ष हुआ, लेकिन रा​धिका ने चाकू से अपनी मामी के गले पर वार कर दिया और वह नीचे गिर गई। इसके बाद वह उसके शरीर से गहने और मोबाइल फोन लेकर भाग गई। घटनास्थल पर मिली दो कलर की चूड़ियां घटना स्थल पर पुलिस को दो तरह की चूड़ियां मिलीं। जिससे ये आशंका जताई गई कि वारदात में कोई महिला शामिल थी। इसमें ऑरेंज कलर की चूड़ी शारदा देवी के हाथ में मिली। इसके बाद हरी कलर की चूड़ी लेकर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच कॉल डिटेल निकलवाने पर पता चला कि घटना वाले दिन शारदा के पास राधिका की कॉल आई थी। राधिका के पति, बेटा और बेटी तिवारीपुर इलाके के इलाहीबाग में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। वह रामपुर में अकेले रहती है। पुलिस जब पूछताछ करने गई तो राधिका के हाथ में भी हरी चूड़ियां मिली। फिर पुलिस का शक गहरा गया। कड़ाई से पूछताछ के बाद राधिका ने अपना जुर्म कबूल किया। उसके घर से घटना वाले दिन खून से सनी साड़ी भी मिली। राधिका ने शारदा को मारने के बाद उसके शरीर से सोने व चांदी के गहने भी उतार लिए थे। राधिका ने बरामद कराया चाकू शारदा के चार बेटे और दो बेटियां है। सभी बाहर रहते हैं। बड़ी बहू किरन यहां रहती है। किरन की तहरीर पर ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने रा​धिका के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक जोड़ा चांदी का पायल, चांदी की दो अगूंठी, दो सोने के कान के टप्स, एक सोने की कील, एक ओम बना हुआ सोने का लॉकेट और दो टुकड़े में टूटी हुई सोने की चेन व एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है। इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि कैंपियरगंज में महिला की हत्या उसकी भांजी ने की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आगे की वि​​धिक कार्रवाई जारी है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… सीतापुर में 21 साल पुराना सपा ऑफिस ढहाया:तड़के 4 बजे बुलडोजर लेकर पहुंची टीम, मुलायम सरकार में पट्टा दिया था यूपी के सीतापुर में सरकारी जमीन पर बने सपा कार्यालय को सोमवार तड़के बुलडोजर से ढहा दिया। जिला प्रशासन सुबह 4 बजे 5 थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचा। 4 बुलडोजरों ने 2 घंटे में कार्यालय को जमींदोज कर दिया। मलबा भी हटा दिया गया। इस दौरान 25 पुलिसकर्मी और 50 पीएसी जवान तैनात रहे। सपा कार्यालय 21 साल पहले 2500 स्क्वायर फीट जमीन पर बनाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चढ़ावे की गिनती में 3 बड़े बदलाव:चंपत राय अब फैसले नहीं ले रहे; चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट PMO को भेजी
    Next Article
    NEET छात्रा फंदे से लटकी, लिखा- नहीं हो सकता भैया:महराजगंज में आंसर की आने के बाद परेशान थी, भाई जैसा डॉक्टर बनना चाहती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment