Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 16 Km की गर्ति से गर्म हवाएं:अगले 2 दिनों में मौसम बदलने का अनुमान, दिन का तापमान 38 डिग्री सेलसियस

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज फिर धूप में तेजी देखने को मिली है। जहां दिन में 16 किमी प्रति घंटा की गति से गर्म हवाएं चल रहीं हैं। लोगों को लगातार उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 21 जून को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। अगले 2 दिनों में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों में मौसम बदलने का अनुमान है, 25 जून से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। आज शाम को भी बीच बीच में जिले में बादल छाए रहेंगे। जहां 25 जून को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना नहीं है। पिछले 2 दिन से बढ़ी गर्मी 17 जून के बाद से लगातार तापमान बढ़ा। लेकिन 21 जून को बादल छाने से फिर मौसम में गर्मी से राहत मिली। लेकिन आज सुबह से तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक गर्मी काफी बढ़ी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है, जहां हवा की गति भी तेज है और गर्म हवाएं हैं। गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही देखने को मिल रही है। गर्मी से बचने के लिए रखें ध्यान दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। खूब पानी और अन्य तरल पदार्थ पीते रहें। बाहर जाते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। लू लगने के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हमारा सब ले जाओ, बस मेरा बेटा लौटा दो':मां बोली- अब हम कैसे जिएंगे, लखनऊ-अग्निकांड में जान गंवाने वाले आदित्य का हुआ अंतिम संस्कार
    Next Article
    डीएम ने एआरटीओ कार्यालय पर मारा छापा:बोले- दलालों पर सख्ती करें, फरियादियों को न लगाने पड़ें चक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment