Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal News: डॉ. Syama Prasad Mukherjee के बलिदान दिवस पर Suvendu Adhikari ने दी श्रद्धांजलि, अर्पित किए पुष्प।

    1 hour from now

    2

    0

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दक्षिण कोलकाता स्थित केओरतला श्मशान घाट में मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता और उद्योग मंत्री तापस रॉय भी उनके साथ मौजूद थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी अटूट निष्ठा, साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बलिदान दिवस पर मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह एक विशिष्ट राष्ट्रभक्त, विद्वान और राजनेता थे, जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया। सार्वजनिक जीवन में उनकी अटूट निष्ठा, साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी यहां मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. मुखर्जी का निधन 23 जून, 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में श्रीनगर की एक जेल में हुआ था। उन्हें बिना परमिट जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Patna में Tej Pratap Yadav के घर से 20 लाख Cash और Gold चोरी; PA पर FIR, जांच शुरू
    Next Article
    Ram Mandir Donation पर बोले Salman Khurshid, क्या इससे बड़ी कोई त्रासदी होगी? सरकार से मांगी जवाबदेही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment