Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर में एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार:भ्रष्टाचार-पक्षपात के आरोप, न्यायिक कार्य प्रभावित; जनता परेशान

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले की मिल्कीपुर तहसील में उप जिलाधिकारी के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को जारी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर भ्रष्टाचार, पक्षपातपूर्ण कार्यशैली और जनसमस्याओं के निस्तारण में उदासीनता बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विरोध स्वरूप, अधिवक्ताओं ने सभी न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया। इसमें स्टांप विक्रेता, बैनामा लेखक और टाइपिस्ट भी शामिल रहे, जिससे तहसील में न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए। अधिवक्ताओं का आरोप- शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील में आने वाली शिकायतों और प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। उनके अनुसार, एसडीएम केवल औपचारिक आदेश जारी करते हैं, जिनका संबंधित विभाग पालन नहीं करते। शिकायत करने पर एसडीएम यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि ऐसे आदेश आते-जाते रहते हैं। बार एसोसिएशन द्वारा एसडीएम को पत्र भेजा गया में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, पक्षपात और वादकारियों को हो रही असुविधाओं का मुद्दा उठाया गया। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सार्वजनिक और बैनामा भूमि पर कब्जों के मामलों में प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही है और दबंगों को संरक्षण दिया जा रहा है। भूमि विवाद का निस्तारण नहीं पत्र में कई अधिवक्ताओं के व्यक्तिगत मामलों का भी उल्लेख किया गया। अधिवक्ता राम केवल मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि से अवैध गुमटी हटने के बाद भी लेखपाल को भूमि के उपयोग और सुरक्षा से रोक दिया गया। अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने अपनी पत्नी की भूमि से जुड़े कब्जा विवाद में प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हड़ताल के कारण तहसील आने वाले आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पत्र लिखवाने और अन्य कार्यों के लिए लोगों को तहसील परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एसडीएम के स्थानांतरण तक आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने एआरटीओ कार्यालय पर मारा छापा:बोले- दलालों पर सख्ती करें, फरियादियों को न लगाने पड़ें चक्कर
    Next Article
    लखनऊ में बिजली चोरी अभियान में 10 पर FIR:कटिया डालकर चला रहे थे एसी-कूलर, 30 किलोवाट लोड पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment