Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 मौतें; अमेरिका ने ईरान के तेल बेचने पर प्रतिबंध हटाया; उद्धव के 6 सांसद शिंदे के साथ

    1 day ago

    1

    0

    नमस्कार, यूपी की राजधानी लखनऊ में एक इमारत में आग लग गई, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई। उधर, अमेरिका ने ईरान के तेल बेचने पर प्रतिबंध हटा दिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे उद्धव के 6 सांसदों के शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की खबर बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 मौतें, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स; बचने के लिए बाथरूम में छिपे यूपी की राजधानी लखनऊ में एक इमारत में आग लग गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं और 12 पुरुष हैं। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं। बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर में कोचिंग सेंटर था। आग फैलते ही छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। जान बचाने के लिए जयंत नाम का एक बच्चा पहले फ्लोर से कूद गया, वहीं 5 लोग तारों के सहारे लटककर नीचे उतरे। AC में ब्लास्ट से हादसा: यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा ने बताया कि बेसमेंट में लगे एसी में ब्लास्ट हुआ, जिससे आग लगी और धुआं फैल गया। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा, जिससे शव निकाले हैं। CM योगी अपना अलीगढ़ दौरा छोड़कर वापस लखनऊ लौट गए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कहा- इस घटना में जिम्मेदार किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. अमेरिका ने ईरान के तेल बेचने पर प्रतिबंध हटाया, अगले 60 दिन भारत भी खरीद सकता है अमेरिका ने ईरान के तेल बेचने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। यह छूट अगले 60 दिन यानी 21 अगस्त तक लागू रहेगी। अब भारत समेत कई देश फिर से ईरानी तेल खरीद सकेंगे। यह फैसला स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया है। ईरान में फिर तैनात होंगे UN के न्यूक्लियर इंस्पेक्टर: अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बिना रोक-टोक आवाजाही बनाए रखने का भरोसा दिया है। इसके साथ ही ईरान UN के न्यूक्लियर इंस्पेक्टर्स को दोबारा देश में काम करने की मंजूरी देने पर भी सहमति जताई है। पूरी खबर पढ़ें... 3. उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, 4 साल में दूसरी टूट, शिंदे बोले- छक्का लगाया महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फिर बगावत हो गई। 9 में से 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। बागी सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। इसके बाद पार्टी बदलने का ऐलान किया। अब लोकसभा में शिंदे गुट के सांसदों की संख्या 13 हो गई है, जबकि उद्धव गुट के पास सिर्फ 3 सांसद बचे हैं। शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 अहम बातें... पूरी खबर पढ़ें... 4. राम मंदिर का चढ़ावा गिनने वाले 40 कर्मचारी हटाए, CCTV कैमरे बढ़ाए गए अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले 40 कर्मचारियों को सोमवार को हटा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, उनकी जगह दूसरे कर्मचारियों को ड्यूटी में लगाया गया है। हटाए गए कर्मचारियों को दूसरी जगह ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा गणनास्थल पर तीन CCTV बढ़ाए गए हैं। अब CCTV की संख्या 4 हो गई है। धर्म सेना अध्यक्ष का मोदी को लेटर: धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग की है। वहीं चढ़ावा चोरी मामले में SIT अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट CM योगी को आज सौंप सकती है। पूरी खबर पढ़ें... 5. पाकिस्तान की भारत को धमकी, रक्षामंत्री बोले- पानी रोका तो जंग शुरू कर देंगे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल संधि स्थगित रहने को लेकर भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को लगा कि उसकी जल सुरक्षा खतरे में है, तो वह भारत के खिलाफ जंग छेड़ सकता है। आसिफ ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी के प्रवाह में भारत दखल दे रहा है और हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले एक साल में इस मामले में क्या नए घटनाक्रम हुए हैं, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था: अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक संधि बहाल नहीं की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें... 6. छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, झारखंड में बिजली गिरने से 11 मरे छत्तीसगढ़ में मानसून ने दंतेवाड़ा के रास्ते दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून से 5 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत 12 राज्यों में मानसून पहुंच सकता है। इधर, झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और 10 साल की एक बच्ची शामिल है। जून सबसे सूखा महीना: 126 साल के इतिहास में दूसरा सबसे सूखा जून बीत रहा है। 21 जून तक 57.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 42.2% कम है। इससे पहले 2009 में पूरे जून में कोटे से 49% कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इससे मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में खेती पर बुरा असर पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें... 7. कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में धमाका, 13 की मौत, इनमें कई भारतीय-पाकिस्तानी भी शामिल कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट रास लाफान के LNG कॉम्प्लेक्स में विस्फोट हुआ। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 66 लोग घायल हुए हैं। कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। मरने वालों में भारत और पाकिस्तान के नागरिक शामिल हैं। भारतीय नागरिकों की सही संख्या अभी सामने नहीं आई है। प्लांट 2 दिन पहले दोबारा शुरू हुआ था: अल-काबी ने कहा कि यह एक हादसा था। इसमें किसी साजिश या जानबूझकर की गई हरकत के संकेत नहीं मिले हैं। जरूरी मरम्मत के कारण दिसंबर 2025 से प्लांट का उत्पादन पूरी तरह बंद था और इसे सिर्फ दो दिन पहले ही दोबारा शुरू किया गया था। हादसे के कारणों की शुरू कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... हमशक्ल की वजह से 17 साल जेल में काटे अमेरिका में रिचर्ड एंथनी जोन्स को अपने हमशक्ल की वजह से 17 साल जेल में काटने पड़े। गवाहों ने गलत पहचान के आधार पर उन्हें लूट का दोषी बताया था। बाद में पता चला कि उसी इलाके में उनका हमशक्ल भी रहता था। सजा रद्द होने के बाद उन्हें 11 लाख डॉलर यानी करीब 9 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। पूरी खबर पढ़ें... 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों के प्रॉपर्टी और सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों के लिए निवेश से लाभ की स्थिति बनेगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET छात्रा फंदे से लटकी, लिखा- नहीं हो सकता भैया:महराजगंज में आंसर की आने के बाद परेशान थी, भाई जैसा डॉक्टर बनना चाहती थी
    Next Article
    'पापा आग लग गई, बाथरूम में हूं, बचा लो':मां रोते हुए बोली- मेरे बच्चे को ढूंढ दो, फिर बेहोश हुई; लखनऊ अग्निकांड का दर्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment