Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mallikarjun Kharge का दावा, Congress ही आंबेडकर को संविधान सभा में लाई

    21 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पर राहुल गांधी और कांग्रेस से डरने का आरोप लगाया और कहा कि प्रशासन ने उन्हें यहां संविधान रक्षा यात्रा निकालने से रोक दिया। खरगे ने कहा, “मुझे यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन राज्य सरकार राहुल गांधी, कांग्रेस और यहां तक कि मुझसे भी इतनी डरती है कि उसे हमारी परछाइयों से भी डर लगने लगा है। जब भी हमें मौका मिलेगा, हमारे कार्यकर्ता यात्रा निकालेंगे और उस जगह पहुंचेंगे जहां हमें आज जाना था।” संविधान दिवस पर संविधान रक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने संविधान बनाने में उत्तर प्रदेश तथा कांग्रेस के योगदान को रेखांकित किया और कहा कि राज्य ने देश के संवैधानिक इतिहास में अहम भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा, 1949 में इसी ऐतिहासिक दिन, संविधान सभा ने भारत के संविधान को मंजूरी दी थी। इसने देश के हर नागरिक को ताकत दी। हमने यह संविधान बनाया है, और इसे बनाने उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका रही है।खरगे ने याद दिलाया कि अक्टूबर 1937 में उत्तर प्रदेश विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें भारत सरकार अधिनियम, 1935 को रद्द करने और एक निर्वाचित संविधान सभा द्वारा भारत का संविधान तैयार करने की मांग की गई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं का जिक्र किया, जिन्होंने संविधान सभा में योगदान दिया था। इनमें जवाहरलाल नेहरू, गोविंद बल्लभ पंत, पुरुषोत्तम दास टंडन, एस. राधाकृष्णन, जे.बी. कृपलानी, जॉन मथाई और मौलाना अबुल कलाम आजाद शामिल हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने संविधान सभा में बी.आर. आंबेडकर को शामिल करने और उन्हें प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाए जाने में अपनी पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “बाबासाहेब आंबेडकर को संविधान सभा में कौन लाया? वह कांग्रेस थी।बंटवारे के बाद, उनकी सदस्यता पर असर पड़ा क्योंकि जिस सीट से वह निर्वाचित हुए थे, वह पाकिस्तान में चली गई थी। उन्हें संविधान सभा में लाना ज़रूरी था, क्योंकि उनके बिना इस देश का संविधान ठीक से नहीं बन सकता था।” खरगे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने आंबेडकर को बॉम्बे की रिक्त सीट से चुनाव जीतने में मदद करने का फैसला किया, ताकि वह संविधान सभा के सदस्य और बाद में प्रारूप समिति के प्रमुख बन सकें। उन्होंने कहा, “कुछ लोग दावे करते हैं और अपने किए गए कामों को लेकर दूसरों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।आपने क्या किया है? कांग्रेस और बाबासाहेब आंबेडकर ने ही सबसे बड़ा योगदान दिया है। आप झूठ फैलाकर इतिहास नहीं बदल सकते।” आंबेडकर के ही शब्दों का हवाला देते हुए खरगे ने कहा कि संविधान के निर्माता ने तब हैरानी जताई थी, जब प्रारूप समिति ने उन्हें अपना अध्यक्ष चुना, जबकि उन्होंने कांग्रेस की आलोचना भी की थी।उन्होंने कहा, “उन्होंने खुद कहा था कि जब प्रारूप कमिटी ने उन्हें अपना अध्यक्ष चुना, तो उन्हें बहुत हैरानी हुई। कांग्रेस के साथ मतभेदों और उसकी आलोचना करने के बावजूद, पार्टी नेतृत्व ने उन्हें संविधान तैयार करने की प्रक्रिया का नेतृत्व करने का मौका दिया।” उन्होंने कहा कि यह फैसला महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा दिखाए गए सहयोग और लोकतांत्रिक समावेश की भावना को दर्शाता है। खरगे ने मौलिक अधिकारों, सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार और पुरुषों व महिलाओं को समान वोटिंग अधिकार दिलाने का श्रेय भी आंबेडकर और कांग्रेस नेतृत्व को दिया।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान संविधान की एक प्रति साथ रखते हैं, ताकि इसके महत्व को उजागर किया जा सके और इसकी रक्षा करने का संदेश दिया जा सके। खरगे ने कहा, लोगों ने 2024 में संविधान को देखकर और उसकी रक्षा करने की ज़रूरत को समझकर वोट दिया। उन्होंने संविधान, अपने अधिकारों और अपने भविष्य को बचाने के लिए वोट दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुझे प्रधानमंत्री बना दें...अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा वाले बयान पर आजम खान ने कर दी अनोखी डिमांड
    Next Article
    CM Samrat Choudhary की अध्यक्षता में पहली e-Cabinet बैठक, 34 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment