Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mallikarjun Kharge का आरोप, RSS और BJP 12 साल से कमजोर कर रहे संविधान

    20 hours ago

    4

    0

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले 12 वर्षों से वे इसे ‘‘कमजोर करने का काम’’ कर रहे हैं। खरगे ने लखनऊ में संविधान रक्षा सम्मेलन यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि देश दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई देख रहा है-एक जो संविधान के साथ खड़ी है जिसका प्रतिनिधित्व कांग्रेस करती है और दूसरी जिसने हमेशा इसका विरोध किया है जिसका प्रतिनिधित्व भाजपा और आरएसएस करता है। उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस तब भी संविधान के खिलाफ था और आज भी इसके खिलाफ है।’’ खरगे ने आरएसएस और भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने में विश्वास करती है।उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि राहुल गांधी ने कहा है, हम हमेशा ‘मोहब्बत की दुकान’ चलाते हैं, जबकि आरएसएस और भाजपा ‘नफरत की दुकान’ चलाते हैं। अगर आप इसी तरह नफरत फैलाते रहे, तो देश, यहां के युवाओं और गरीबों को बर्बाद कर देंगे। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।हम देश को बचाने के लिए लड़ेंगे। खरगे ने संसद में डॉ. बी.आर. आंबेडकर को लेकर दिए गए बयानों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि शाह ने संविधान के निर्माता का अपमान किया है। शाह ने आंबेडकर का बार-बार नाम लिए जाने को ‘‘फैशन’’ बताया था।खरगे ने कहा, ‘‘संसद में अमित शाह ने जो कहा, वह सबको याद है। उन्होंने कहा था कि आंबेडकर का नाम लेना एक ‘फैशन’ बन गया है। यह कोई फैशन नहीं, बल्कि सच्चाई है।हम आंबेडकर का नाम सौ बार लेंगे। जब तक आप संविधान के साथ धोखा करते रहेंगे, हम उनका नाम लेते रहेंगे। खरगे ने भाजपा और आरएसएस पर कांग्रेस नेताओं की देशभक्ति पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया।उन्होंने कहा, ‘‘आप खुद को देशभक्त कहते हैं और हमें देशद्रोही बताते हैं। लेकिन अंग्रेजों को दया याचिकाएं किसने लिखीं और पेंशन की मांग किसने की? क्या हमारे किसी नेता ने ऐसा किया?जवाहरलाल नेहरू ने 13 साल जेल में बिताए। हमने डटे रहना सीखा है, झुकना नहीं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाकर दलितों, महिलाओं, गरीबों और वंचित समुदायों के मतदान के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। खरगे ने कहा, ‘‘आंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू ने इन लोगों को मतदान का अधिकार दिया था।अगर आप मतदाता सूची से नाम हटाकर हमारा वोट देने का अधिकार छीनने की कोशिश करेंगे, तो इस देश का हर युवा और हर नागरिक आपके खिलाफ लड़ेगा।’’ विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील करते हुए खरगे ने कहा कि 143 साल के इतिहास वाली कांग्रेस कभी खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम मिलकर काम करेंगे, तो जरूर जीतेंगे। अगर हम आपस में ही लड़ते रहे, तो किसी को कुछ हासिल नहीं होगा।कांग्रेस पार्टी खत्म होने वाली नहीं है। इसका 143 साल का इतिहास है। क्या अब यह खत्म हो जाएगी?’’ खरगे ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव भाजपा को हराने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन (ईवीएम) के जरिये चुनिंदा नामों और मतदान केंद्रों को निशाना बनाकर चुनावों को प्रभावित कर रहा है। खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘ये कौन लोग हैं जो तय कर रहे हैं कि किन नामों और मतदान केंद्रों को हटाया जाना चाहिए? ये मोदी के लोग हैं।खरगे ने दावा किया कि जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पदों से नहीं हटते, तब तक देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में Karthigai Deepam विवाद पर VHP का हमला, Supreme Court के आदेश की अवहेलना का आरोप
    Next Article
    SP ने UP Election 2027 के लिए जारी किया Manifesto, 25 लाख सरकारी नौकरियां, ग्रेजुएट्स बेरोजगार को ₹5,000 महीना देने का वादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment