Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कूड़ा कलेक्शन की स्थिति खराब:नगर निगम से ढाई हजार से अधिक शिकायतें, मेयर और नगर आयुक्त की सख्ती बेअसर

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के दावे के बावजूद 110 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति खराब है। इसके चलते शहर में पिछले कई दिनों से समस्या खड़ी हो गई है। मामले में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार की सख्ती का भी कोई असर नहीं पड़ था है। इस बीच कूड़ा नहीं उठने की शिकायत भी लोग लगातार नगर निगम से कर रहे। पिछले कुछ दोनों में नगर निगम के कंट्रोल रूम में और नगर स्वास्थ्य विभाग से ढाई हजार से अधिक शिकायत कूड़ा कलेक्शन की हो चुकी हैं। रिहायशी इलाकों में भी सड़ते हुए कचरे से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शिकायत के 5 दिन बाद लोग पहुंच रहे भाजपा पार्षद रामनरेश रावत ने कहा कि उनके क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन का काम बेपटरी हो चुका है। कर्मचारी हैं नहीं। लोगों के घरों में कूड़ा इक्कठा हो गया है। इससे परेशानी बढ़ रही। स्थानीय लोग लगातार शिकायत करते हुए कह रहे हैं कि शिकायत के 5 दिन बाद कूड़ा उठाने के लिए टीम पहुंच रही है। उनका कहना है कि कूड़े की व्यवस्था को नई कंपनियों को सौंपे जाने के मुद्दे को लेकर सदन की बैठक बुलाई गई थी। उस दौरान कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर जब सदन में विरोध किया था तो मेयर से लेकर खुद की पार्टी के पार्षदों ने विरोध कर दिया। अब सभी को समझ आ रहा है कि एलएसए जैसी कार्यदायी संस्था ने शहर का कैसा हाल कर दिया। अपर नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे कर्मचारी शहर में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी होने पर नगर निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। कर्मचारी नेता सुरेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि कार्यदायी संस्थाएं शहर में कोई काम नहीं कर रही हैं।जबकि उन्हें करोड़ों रुपये भुगतान किया जा रहा है। इससे बेहतर तो नगर निगम के सफाई कर्मचारी की व्यवस्था को बेहतर रखते थे। इस मु्द्दे को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने अपर नगर आयुक्त ललित कुमार से मुलाकात कर शहर के हालात को लेकर चिंता जताई। अफसरों ने की खानापूर्ति, दावे से अलग हालात शहर की साफ-सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर मेयर सुषमा खारवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार सख्त तेवर अपना चुके हैं। उनकी तरफ से निर्देश दिया गया कि अब शहर में दो से तीन शिफ्ट में कूड़ा उठान का काम किया जाएगा। बावजूद इसके हालत अभी तक नहीं सुधरे हैं। मेयर और नगर आयुक्त ने सभी अफसरों को सुबह 6 बजे अपने-अपने जोन में निरीक्षण के निर्देश दिए थे। अपर नगर आयुक्तों और जोनल अफसरों ने आदेश का पालन तो किया, लेकिन किसी को भी कूड़ा प्रबंधन से जुड़ी कोई समस्या नजर नहीं आई। ऐसे में जो लोग कूड़ा उठान की समस्या को लेकर परेशान है उनकी पास भी यह अफसर नहीं पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में भीषण आग से ग्रामीणों की चार झोपड़ियां जलीं:शादी के लिए रखे 1 लाख रुपए जले, प्रशासन ने पहुंचाई पीड़ितों को राहत सामग्री
    Next Article
    मैनपुरी में चकबंदी विवाद में एसीओ-लेखपाल पर FIR:किसान की मौत के बाद सांसद डिंपल यादव ने डीएम को लिखा था पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment