Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से 3 लोगों की माैत:3 की हालत गंभीर, बंपर टूटने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में नरदोली-बहोरा मार्ग पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे ट्रैक्टर का बंपर अचानक टूट जाने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला जैली गांव का है। गुरुवार सुबह नगला जैली निवासी ग्रामीण गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम बरा जलालपुर में एक रिश्तेदार सुकटी देवी की मौत पर शोक व्यक्त करने गए थे। लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में महाराज सिंह (60), मुकेश (50) और राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में विनीता (45), सुनीता (35) और बिजेंद्र (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि सुनीता का इलाज सीएचसी पर जारी है। प्राथमिक इलाज के बाद 2 लोगों की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, सीओ संदीप वर्मा और प्रभारी निरीक्षक अजय वीर की मौजूदगी में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैसरबाग सिविल कोर्ट परिसर से हटेंगे अवैध कब्जे:हाईकोर्ट ने एम्बुलेंस न निकलने से मरीज की मौत का किया जिक्र
    Next Article
    कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2:सीएसए से बर्रा-8 के बीच नींव का काम पूरा, अब जमीन के ऊपर पिलर्स और ट्रैक बिछाने में आएगी तेजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment