Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में भीषण आग से ग्रामीणों की चार झोपड़ियां जलीं:शादी के लिए रखे 1 लाख रुपए जले, प्रशासन ने पहुंचाई पीड़ितों को राहत सामग्री

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली इलाके के ग्राम बनियनपुरवा (बिलासपुर कलां) में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक भीषण अग्निकांड हो गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे चार परिवारों की झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इस आग में रामहित यादव, भोला, अमर सिंह और रिंकू की कुल चार झोपड़ियां और चार पशु बाड़े जलकर नष्ट हो गए। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर खाक हो गई। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते पूरा सामान जल गया। घटना में माया देवी को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। उनके घर में शादी के लिए लिप्टिस बेचकर रखे गए करीब एक लाख रुपये की नगदी भी आग में जलकर राख हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं आग की चपेट में आने से एक गाय, एक पड़िया, दो बछिया और एक बछड़ा आंशिक रूप से झुलस गए। सभी पशुओं का उपचार पशु चिकित्सकों द्वारा कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। तहसीलदार अनिल कुमार राम और नायब तहसीलदार राकेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत देते हुए तिरपाल, गद्दे, बिस्कुट और केले वितरित किए गए, साथ ही रात्रि भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत और दुख का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गद्दे-बाथरूम में 17 करोड़ छिपाने वाले अफसर पर FIR:कानपुर में 9 साल बाद हुई कार्रवाई, कमाई से 12 गुना खर्च किया
    Next Article
    लखनऊ में कूड़ा कलेक्शन की स्थिति खराब:नगर निगम से ढाई हजार से अधिक शिकायतें, मेयर और नगर आयुक्त की सख्ती बेअसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment