Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेक बाउंस मामले में दोषी पर 10 लाख जुर्माना:आजमगढ़ कोर्ट ने दोषी को सुनाई 1 वर्ष की सजा

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ कोर्ट ने चेक बाउंस के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को दोषी मानते हुए एक वर्ष के कारावास तथा दस लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने अर्थदंड की पूरी राशि पीड़ित को देने का आदेश दिया है। यह फैसला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 11 अंकित वर्मा ने गुरुवार को सुनाया। इस मामले में पीड़ित सूबेदार यादव निवासी रामपुर थाना सिधारी ने अपने अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। पीड़ित सूबेदार यादव का आरोप है कि आरोपी कंचन प्रजापति पत्नी संतोष प्रजापति निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज ने उससे सात लाख रुपए क़र्ज़ लिया था। जब सूबेदार यादव ने कंचन प्रजापति से अपने कर्ज के रूपये की मांग की तब कंचन प्रजापति ने सात अक्टूबर 2022 को सुबेदार यादव को सात लाख रुपए का चेक दिया। जब सूबेदार यादव ने चेक को अपने खाते में जमा किया तब अपर्याप्त बैलेंस के कारण यह चेक बाउंस हो गया। अधिवक्ता के माध्यम से भेजा था नोटिस चेक बाउंस के बाद जब पीड़ित सूबेदार यादव ने अपने इस मामले में अधिवक्ता के माध्यम से अपने कर्ज़ के वापसी के लिए नोटिस भेजा लेकिन कंचन प्रजापति ने कोई जवाब नहीं दिया। तब पीड़ित सूबेदार यादव ने मुकदमा दाखिल किया। इस मामले में दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी कंचन प्रजापति को एक वर्ष के कारावास तथा दस लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    360 फीट सुरंग बनाकर 6.70 करोड़ का कच्चा तेल चोरी:गाजियाबाद का कारोबारी जयपुर में दबोचा, पेट्रोलियम पाइपलाइन से 9.58 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी का खुलासा
    Next Article
    कैसरबाग सिविल कोर्ट परिसर से हटेंगे अवैध कब्जे:हाईकोर्ट ने एम्बुलेंस न निकलने से मरीज की मौत का किया जिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment