Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में चकबंदी विवाद में एसीओ-लेखपाल पर FIR:किसान की मौत के बाद सांसद डिंपल यादव ने डीएम को लिखा था पत्र

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में किसान संग्राम सिंह की आत्महत्या के मामले में सपा सांसद डिंपल यादव के पत्र और परिजनों के दबाव के बाद पुलिस ने चकबंदी से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला करहल तहसील क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है। थाना कुर्रा क्षेत्र में दर्ज इस मुकदमे में एसीओ नरेंद्र कुमार वर्मा और लेखपाल विमलेश को नामजद किया गया है। यह कार्रवाई मृतक के पुत्र सुनील कुमार की तहरीर पर हुई है। तहरीर में आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता और दबाव के चलते किसान संग्राम सिंह लगातार मानसिक तनाव में थे। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या किया। दरअसल, संग्राम सिंह (60) ने 6 अप्रैल की रात अपनी झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में चक को मूल जोत से हटाने, भ्रष्टाचार और रिश्वत मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद 7 अप्रैल को जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार रोककर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं आश्वासन के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एसीओ नरेंद्र कुमार वर्मा और लेखपाल विमलेश के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। करहल सीओ अजय चौहान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कूड़ा कलेक्शन की स्थिति खराब:नगर निगम से ढाई हजार से अधिक शिकायतें, मेयर और नगर आयुक्त की सख्ती बेअसर
    Next Article
    चंदौली में बेकाबू एम्बुलेंस ने 6 राहगीरों को मारी टक्कर:सड़क हादसे में 5 घायल, एक की हालत गंभीर; चालक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment