Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लैब टेक्नीशियन की मौत मामला, परिजनों ने हत्या का आरोप:कंपनी के एचओडी पर साजिश रचने का आरोप, GRP में दी शिकायत

    11 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक लैब टेक्नीशियन का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। 25 जून की सुबह रोजा क्षेत्र में गुजरात की जर्मन ग्रीन स्टील पावर प्लांट के लैब टेक्नीशियन सौरभ तिवारी का शव मिला था। परिजनों ने कंपनी के एचओडी और एक अन्य कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई गौरव तिवारी ने शनिवार शाम जीआरपी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के एचओडी ने ही हत्या की योजना बनाई और वह लगातार उसके भाई के संपर्क में था। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है, जिस पर जीआरपी इंस्पेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया है। गौरव तिवारी के अनुसार, उनके भाई सौरभ तिवारी (लखीमपुर जिले के फरदहान थाना क्षेत्र के बरखिरवा निवासी) ने 1 मार्च 2025 को गुजरात में जर्मन ग्रीन स्टील पावर प्लांट में लैब टेक्नीशियन के पद पर ज्वाइन किया था। उनकी मासिक सैलरी 32 हजार रुपये थी। गौरव ने आरोप लगाया कि कंपनी का एचओडी सौरभ को घर आने से रोकता था और उसकी सैलरी का काफी हिस्सा भी रोक रखा था। गौरव ने बताया कि 23 जून को सौरभ शामाकाली स्टेशन से आला हजरत एक्सप्रेस से घर के लिए निकले थे। 24 जून की रात करीब 9 बजे वह बरेली स्टेशन पहुंचे। वहां से उन्होंने अपने मामा के बेटे को फोन कर बताया कि वह सैटेलाइट बस अड्डे जा रहे हैं और रात करीब 11:30 बजे घर आने के लिए बस पकड़ी। आरोप है कि इस दौरान कंपनी का एचओडी लगातार सौरभ के संपर्क में था। 25 जून को गौरव के पास कंपनी के एक कर्मचारी का फोन आया, जिसने बताया कि सौरभ का फोन बंद है और उसे ढूंढने की जरूरत है। शक होने पर गौरव ने शाहजहांपुर में रहने वाले अपने मामा को फोन किया। मामा ने तलाश की तो सौरभ तिवारी का शव अस्पताल में मिला। गौरव का आरोप है कि कंपनी के एचओडी द्वारा भेजे गए लोगों ने उनके भाई को घायल हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। मृतक का मोबाइल, बैग और अन्य सामान मौके से गायब था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में देर रात गरज के साथ तेज आंधी-बारिश:दिनभर उमस ने किया था परेशान, पारा 41.9 डिग्री रहा; जून में 21% कम बरसात हुई
    Next Article
    झांसी में करंट लगने से किसान की मौत:टेबल पंखे में उतरे करंट की चपेट में आया, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment