Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस आएंगे:विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

    2 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जिले को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचागत विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री का हाथरस दौरा पहले 23 जून को प्रस्तावित था। इसके लिए सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में पंडाल निर्माण सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। हालांकि, 22 जून को अलीगढ़ में आयोजित जनसभा के दौरान उन्हें लखनऊ में हुए अग्निकांड की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया था और वे वहीं से लखनऊ चले गए थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11:20 बजे आगरा से हेलीकॉप्टर द्वारा सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे वे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे उनका जनसभा कार्यक्रम समाप्त होगा और 12:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित सभी अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं। कार्यक्रम को देखते हुए रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आज कुछ योजनाओं के लाभार्थियों को भी चेक वितरित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्थडे से 3 दिन पहले लखनऊ में छात्र की मौत:कोचिंग के हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरा; पिता बोले- सेना में जाना चाहता था
    Next Article
    मेडा की वेबसाइट पर पाकिस्तान समर्थित संदेश:हैकर्स ने बदला वेबसाइट का होमपेज, साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment