Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में तेज बारिश, ग्रामीण इलाकों में मौसम बदला:चंदौसी-बहजोई में 15 मिनट झल्ला पड़ा, मक्का भीगी, गर्मी से राहत

    2 hours ago

    2

    0

    संभल के ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया है। संभल, बहजोई, बबराला और चंदौसी कस्बा क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट तक झल्ला (हल्की बारिश) पड़ा, जिससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। रविवार सुबह करीब 6 बजे तहसील संभल के ब्लॉक पंवासा के सौंधन मोहम्मदपुर, भमौरी पट्टी, अमावती, सिहावली सहित 20 से अधिक गांवों में झमाझम बारिश हुई। सुबह 8 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 150 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने और शाम को बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले दो दिनों की तुलना में 1 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। शनिवार को बहजोई कस्बे में 15 मिनट की बारिश के बाद धूप निकलने से फिर गर्मी बढ़ गई थी। इस बारिश से सौंधन मोहम्मदपुर गांव में खेतों और जमीन पर सूखने के लिए रखी मक्का भीग गई है, जिससे उसके खराब होने की आशंका है। पिछले 20 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, ऐसे में इस बारिश से उन्हें थोड़ी राहत मिली है। जून महीने की शुरुआत सुहावने मौसम से हुई थी, लेकिन बाद में गर्मी बढ़ गई। इस महीने अब तक 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जून में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। स्थानीय निवासी नरेश चंद्र ने बताया कि सुबह की इस हल्की बारिश से मौसम में थोड़ा बदलाव आया है और गर्मी से राहत की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडा की वेबसाइट पर पाकिस्तान समर्थित संदेश:हैकर्स ने बदला वेबसाइट का होमपेज, साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल
    Next Article
    डेंगू में एंटी-बायोटिक नहीं, हाइड्रेटेड रहना जरूरी:मेरठ में विशेषज्ञ बोले- तेज बुखार और शरीर पर लाल चकत्ते हो सकते हैं लक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment