Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडा की वेबसाइट पर पाकिस्तान समर्थित संदेश:हैकर्स ने बदला वेबसाइट का होमपेज, साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की आधिकारिक वेबसाइट शनिवार को हैक हो गई। वेबसाइट के होमपेज पर पाकिस्तान समर्थित आपत्तिजनक संदेश और नारे दिखाई देने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मेडा के अधिकारियों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हैकर्स केवल वेबसाइट का होमपेज बदलने में सफल हुए या फिर किसी संवेदनशील डेटा तक भी उनकी पहुंच बनी। वेबसाइट पर स्वयं को OVERTHRASH1337 नामक हैकर समूह का सदस्य बताने वाला संदेश दिखाई दिया, जिसमें पाकिस्तान समर्थक नारे और आपत्तिजनक शब्द लिखे गए थे। मेडा की तकनीकी टीम ने वेबसाइट को बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक वेबसाइट सामान्य नहीं हो सकी। शुरुआती जांच में इसे वेबसाइट डिफेसमेंट का मामला माना जा रहा है। यानी हैकर्स ने वेबसाइट के मुख्य पेज को बदलकर अपना संदेश प्रदर्शित कर दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हैकिंग का असर केवल होमपेज तक सीमित है या वेबसाइट के सर्वर और अन्य डेटा तक भी अनधिकृत पहुंच बनाई गई है। मामले की तकनीकी जांच की जा रही है। वहीं, एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस आएंगे:विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
    Next Article
    संभल में तेज बारिश, ग्रामीण इलाकों में मौसम बदला:चंदौसी-बहजोई में 15 मिनट झल्ला पड़ा, मक्का भीगी, गर्मी से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment