Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में किशोरी से दुष्कर्म-गर्भपात मामला:लापरवाही बरतने पर दरोगा निलंबित, विभागीय जांच जारी

    2 hours ago

    2

    0

    अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने एक दरोगा को निलंबित कर दिया है। इस मामले में दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। पीड़िता की मां ने 19 जून को बाल कल्याण समिति, अमरोहा में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि गांव के एक युवक ने उसकी 12 वर्षीय बेटी का एक साल तक यौन शोषण किया। शिकायत के अनुसार, जब बेटी पांच माह की गर्भवती हुई, तो 19 मई को आरोपी और उसके परिजनों ने उसे रहरा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाकर जबरन गर्भपात करवा दिया। इस मामले में गांव निवासी आरोपी युवक, उसके परिवार के सदस्यों और गर्भपात करने वाले क्लीनिक संचालक हरीश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, गर्भपात और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस मुख्य आरोपी और क्लीनिक संचालक हरीश को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने दरोगा देवानंद शुक्ला की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को मिले प्रार्थना पत्र के बाद की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश भदोरिया ने पुष्टि की कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेंगू में एंटी-बायोटिक नहीं, हाइड्रेटेड रहना जरूरी:मेरठ में विशेषज्ञ बोले- तेज बुखार और शरीर पर लाल चकत्ते हो सकते हैं लक्षण
    Next Article
    गोंडा में भरत तिवारी एनकाउंटर पर निकाला गया कैंडल मार्च:पूर्व सपा विधायक के नेतृत्व में हजारों ने बिहार सरकार के खिलाफ लगाए नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment