Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में देर रात गरज के साथ तेज आंधी-बारिश:दिनभर उमस ने किया था परेशान, पारा 41.9 डिग्री रहा; जून में 21% कम बरसात हुई

    13 hours ago

    2

    0

    कानपुर में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार देर रात मौसम ने करवट ली। रात करीब 11:15 बजे अचानक काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवा भी चली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने पूरे शहर को राहत दी और उमस से बेहाल लोगों ने सुकून की सांस ली। हालांकि इससे पहले पूरा दिन तेज धूप, गर्म हवाओं और चिपचिपी उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। मौसम विभाग के अनुसार जून में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। देर रात बारिश की 3 तस्वीरें देखिए- सुबह से ही दिखा गर्मी का असर जून के आखिरी सप्ताह में भी कानपुर में गर्मी का सितम जारी रहा। शनिवार सुबह सूरज की तेज किरणों ने लोगों को दोपहर जैसी तपिश का एहसास कराया। सुबह नौ बजे के बाद ही सड़कें तपने लगीं और दोपहर तक चिलचिलाती धूप तथा गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। बाजारों में लोग छांव तलाशते नजर आए, जबकि दोपहिया वाहन चालक चेहरे को कपड़ों से ढककर सफर करते दिखे। दिन में सड़कों पर कम रही आवाजाही दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। जरूरी काम से बाहर निकले लोग भी बार-बार पानी पीते और छांव में रुककर राहत तलाशते दिखाई दिए। शाम को बादल तो छाए, लेकिन हवा नहीं चलने से उमस और बढ़ गई। रात तक चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान करती रही, जिसके बाद देर रात हुई बारिश ने मौसम को राहतभरा बना दिया। 41.9 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। जून में 21% कम बारिश, जुलाई से उम्मीद मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि अल नीनो के प्रभाव के कारण जून में सामान्य से कम वर्षा हुई है। कानपुर में इस महीने 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे जून शुष्क माह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दिन में तेज धूप और शाम-रात में उमस बनी रह सकती है। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने की संभावना है और जुलाई के पहले सप्ताह से अच्छी बारिश होने के संकेत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रात से बारिश और बूंदाबांदी:सुबह से बादल छाए, नहीं निकली धूप; हवा चलने से मौसम में नरमी
    Next Article
    लैब टेक्नीशियन की मौत मामला, परिजनों ने हत्या का आरोप:कंपनी के एचओडी पर साजिश रचने का आरोप, GRP में दी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment