Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रात से बारिश और बूंदाबांदी:सुबह से बादल छाए, नहीं निकली धूप; हवा चलने से मौसम में नरमी

    15 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शनिवार देररात से मौसम बदल गया। भीषण गर्मी के बीच आंधी आई और तेज बारिश हुई। उसके बाद रात से ही रविवार सुबह भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस वजह से धूप नहीं निकल पाई। हवा भी चल रही है, जिससे मौसम नरम हुआ है। रात में हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई थी। इससे कुछ घंटों के लिए ज्यादा उमस का सामना करना पड़ा। सुबह तक हवा चलते रहने और छिटपुट बूंदाबांदी होती रहने से गर्मी से राहत मिली है।मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। शनिवार को वार्म डे की स्थिति लखनऊ में शनिवार को लू के साथ में गर्म दिन का असर बना रहा। इसके कारण गर्मी से जूझ रहे लोगों की स्थिति बेहाल हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 70 फीसदी दर्ज की गई। अगर पूर्वी हवा चलती रही तो मानसून की एंट्री 2 दिन में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बदले मौसम के मिजाज बदलने के साथ अगर पूर्वी हवाओं का असर लगातार बना रहा तो मानसून की एंट्री यूपी में अगले एक से दो दिन में हो सकती है। इस बीच लखनऊ में मौसम विभाग ने पहले हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सुबह से मौसम बदलने के बाद आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी के रास्ते दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में होर्डिंग विवाद पर मारपीट और पथराव का मामला:पुलिस ने 18 नामजद और 15 अज्ञात पर मुकदमा किया दर्ज
    Next Article
    कानपुर में देर रात गरज के साथ तेज आंधी-बारिश:दिनभर उमस ने किया था परेशान, पारा 41.9 डिग्री रहा; जून में 21% कम बरसात हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment