Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में करंट लगने से किसान की मौत:टेबल पंखे में उतरे करंट की चपेट में आया, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गई जान

    10 hours ago

    2

    0

    मऊरानीपुर के ग्राम पंचायत खिलारा में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। 54 वर्षीय राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू द्विवेदी की यह घटना पूजा के दौरान टेबल पंखे को खिसकाते समय हुई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। खिलारा निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू द्विवेदी (54) पुत्र मुन्नीलाल द्विवेदी शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्नान के बाद घर में भगवान की पूजा कर रहे थे। इसी दौरान पास में रखे टेबल फैन को खिसकाते समय वह उसमें प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के बड़े भाई अधिवक्ता रवीन्द्र द्विवेदी ने बताया कि राजेंद्र द्विवेदी प्रतिदिन की तरह पूजा कर रहे थे, तभी टेबल पंखा खिसकाते समय उसमें करंट आ गया। रवीन्द्र द्विवेदी के अनुसार, राजेंद्र द्विवेदी घर और खेती-किसानी की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लैब टेक्नीशियन की मौत मामला, परिजनों ने हत्या का आरोप:कंपनी के एचओडी पर साजिश रचने का आरोप, GRP में दी शिकायत
    Next Article
    चंदौली में राजस्व-पुलिस टीम पर पथराव:3 लेडी कांस्टेबल समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, हाईकोर्ट के आदेश पर सीमांकन करने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment