Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में राजस्व-पुलिस टीम पर पथराव:3 लेडी कांस्टेबल समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, हाईकोर्ट के आदेश पर सीमांकन करने गए थे

    8 hours ago

    2

    0

    चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में जमीन का सीमांकन कराने पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पथराव में तीन लेडी कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दी गई है। वहीं, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि टीम हाईकोर्ट के आदेश पर सीमांकन कराने गई थी, लेकिन विरोध कर रहे लोगों ने हमला कर दिया। देखें 2 तस्वीरें… बार-बार पत्थर उखाड़कर फेंकने पर हाईकोर्ट गया था वादी दरअसल, कबीरपुर निवासी मनतारा देवी और पप्पू सोनकर के बीच भूमिधरी की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ महीने पहले राजस्व विभाग ने जमीन का सीमांकन कर सीमा-चिह्न स्थापित किए थे, लेकिन दूसरे पक्ष ने इसका विरोध करते हुए लगाए गए पत्थरों को उखाड़ दिया था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां से चार सप्ताह के भीतर दोबारा सीमांकन कराने का आदेश दिया गया। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम शनिवार को सीमांकन कराने गांव पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही विरोध कर रहे लोगों ने टीम पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव में लेडी कांस्टेबल दिव्या कनौजिया, अंशिका यादव और रिंशु सिंह के साथ कांस्टेबल सुनील गुप्ता घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार और मेडिकल जांच के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित राजकीय अस्पताल भेजा गया। घटना के दौरान एक महिला भी घायल हो गई। उसके सिर से खून बहने लगा। आक्रोश में उसने अपने हाथ का खून तहसीलदार के कपड़ों पर लगा दिया, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर तनाव और बढ़ गया। हालांकि अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद हालात पर काबू पा लिया गया। वहीं, सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 9 नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गांव में लगातार निगरानी बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में करंट लगने से किसान की मौत:टेबल पंखे में उतरे करंट की चपेट में आया, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गई जान
    Next Article
    12 गांव के 30 हजार लोगों पर बाढ़ का खतरा:बिहार से यूपी में आने वाली आफत का काउंटडाउन शुरू, जुलाई से अक्टूबर तक कुशीनगर-महराजगंज के गांव डूबने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment