Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या प्लेइंग-11 से बाहर होने पर रो रहे थे सिराज:बुमराह ने गुरनूर को डेब्यू कैप दी, न्यूजीलैंड ने 110 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाए

    5 hours ago

    3

    0

    न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 246 रन बना लिए हैं। दूसरे टेस्ट में भी मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला। इस पर उनके भावुक नजर आने की चर्चा रही। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार को टेस्ट कैप दी। भारत ने 110 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरा दिए थे, जबकि ध्रुव जुरेल ने शॉर्ट लेग पर एक हाथ से कैच पकड़ा। क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन के मोमेंट्स 1. सिराज के रिएक्शन पर रहाणे ने पूछा- क्या रो रहे हैं? प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद सिराज भावुक नजर आए। मैच के पहले दिन कैमरे में वे धूप का चश्मा लगाकर आंखें ढकते दिखे। इस पर लाइव कमेंट्री कर रहे अजिंक्य रहाणे ने पूछा- क्या सिराज रो रहे हैं? वहीं, मुरली कार्तिक ने कहा कि टीम से बाहर होना उन्हें दुख पहुंचा सकता है। उन्होंने सिराज के चयन पर भी सवाल उठाए। सिराज मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में 11 मैचों में 43 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 2. गुरनूर ने पहला टेस्ट विकेट लिया, कॉन्वे को LBW किया गुरनूर बरार ने दूसरे टेस्ट से डेब्यू किया। उन्होंने 26वें ओवर में डेवोन कॉन्वे को LBW आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। कॉन्वे ने रिव्यू लिया, लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप पर लगती दिखी। वे 79 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। यह गुरनूर का पहला टेस्ट विकेट था। हालांकि गुरनूर ने पहले दिन 7 नो बॉल फेंकी हैं। 3. आकाश दीप ने सेट लैथम को पवेलियन भेजा आकाश दीप ने 41.3 ओवर में कप्तान टॉम लैथम को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उनकी गेंद पर लैथम के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच पकड़ लिया। लैथम 128 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 6 चौके शामिल रहे। 4. 110 रन पर न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरे न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए। 5. पंत से कैच छूटा, मिचेल को लगी चोट 56वें ओवर में बुमराह की शॉर्ट बॉल पर डेरिल मिचेल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद ग्लव्स से लगकर पंत की ओर गई। पंत डाइव लगाने के बावजूद कैच नहीं पकड़ सके। बुमराह को पहले लगा कि कैच हो गया, लेकिन गेंद छूटते ही उन्होंने सिर पर हाथ रख लिया। मिचेल को इस दौरान दोबारा चोट लगी और फिजियो को मैदान पर बुलना पड़ा। 6. बुमराह की अपील पर गिल ने रिव्यू गंवाया 48वें ओवर में बुमराह की LBW अपील पर कप्तान शुभमन गिल ने रिव्यू लिया। गेंद टॉम ब्लंडेल की जांघ पर लगी थी। बॉल ट्रैकिंग में गेंद मिडिल स्टंप के ऊपर से जाती दिखी। अंपायर का नॉट आउट फैसला बरकरार रहा और भारत ने अपना रिव्यू गंवा दिया। 7. जुरेल ने शॉर्ट लेग पर एक हाथ से कैच पकड़ा वॉशिंगटन सुंदर ने 65वें ओवर में डेरिल मिचेल को आउट किया। सुंदर की गेंद टर्न होकर पैड की ओर आई। मिचेल ने उसे हल्के हाथों से खेला, लेकिन गेंद जमीन पर नहीं रख सके। शॉर्ट लेग पर खड़े ध्रुव जुरेल ने बाईं ओर मूव करते हुए एक हाथ से कैच पकड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूवी रिव्यू-गनमास्टर जी9:इमरान हाशमी में दिखा रजनीकांत जैसा स्वैग, अपारशक्ति का खौफनाक अंदाज; जानिए कैसी है मूवी
    Next Article
    क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 246/5:टॉम ब्लंडेल फिफ्टी लगाकर नाबाद लौटे, आकाशदीप को 2 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment