Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मानदेय घोटाला, 4 लिपिक सस्पेंड:71 पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी में भी मिला मानदेय, 2.88 लाख की हुई वसूली

    6 hours ago

    1

    0

    छुट्टी के बावजूद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 71 इंस्पेक्टर, दरोगा और कांस्टेबलों को एक माह का अतिरिक्त मानदेय दिए जाने के मामले में चार लिपिकों को निलंबित कर दिया गया है। अकाउंट विभाग की लापरवाही सामने आने पर पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 71 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर 2.88 लाख की वसूली उनके वेतन से की गई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम व हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा ने बताया कि अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को हर माह के दूसरे शनिवार और रविवार को कार्य करने के एवज में एक माह का अतिरिक्त मानदेय दिया जाता है। यदि कोई पुलिसकर्मी इस अवधि में अवकाश लेता है तो उतने दिन के मानदेय में कटौती की जाती है। अवकाश के बावजूद हुआ भुगतान जांच में सामने आया कि वित्तीय वर्ष में कुछ पुलिसकर्मियों के अवकाश के दिनों में कटौती नहीं की गई और उन्हें पूरा अतिरिक्त मानदेय दे दिया गया। जांच के दौरान अकाउंट विभाग के मिनिस्ट्रियल स्टाफ की लापरवाही सामने आई। इसमें दरोगा भूपेंद्र कुमार सिंह, दरोगा पवन कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल हरिशंकर की जिम्मेदारी तय की गई। तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट रिपोर्ट ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को सौंपे जाने के बाद चारों लिपिकों को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही सभी जोनों के डीसीपी, क्राइम ब्रांच, एडीसीपी, एसीपी और थानों में दिए जा रहे मानदेयों की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संकल्प शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त मानदेय पाने वाले सभी 71 पुलिसकर्मियों के वेतन से 2.88 लाख की वसूली की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कब्र से शव गायब, जहर देकर मारने का आरोप:एक माह बाद खुला मामला, बहन ने हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    बीजेपी पश्चिम उपाध्यक्ष का संभल MP-MLA पर विवादित बयान:इकबाल महमूद- सांसद बर्क सांप्रदायिक-राष्ट्रविरोधी ताकत, अंबेडकरजी का अपमान करते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment