Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कब्र से शव गायब, जहर देकर मारने का आरोप:एक माह बाद खुला मामला, बहन ने हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधरपुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दफनाए गए एक युवक का शव लगभग एक माह बाद कब्र से गायब मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की बहन ने इसे हत्या बताते हुए उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सिरधरपुर निवासी 20 वर्षीय हिमांशु पाल पुत्र रामबरन कानपुर के कल्याणपुर में मोमोज का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता था। बीते 9 मार्च को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद 10 मार्च को शव को गांव लाकर गंगा तट के किनारे दफना दिया गया था। हाल ही में गांव में एक अन्य व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के पिता की नजर अपने बेटे की कब्र पर पड़ी। उन्हें कुछ असामान्य लगा, क्योंकि कब्र के ऊपर वही कपड़ा पड़ा था जिसमें शव को लपेटा गया था। शक होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक वीरेंद्र वीर विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और कब्र की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान जो सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। कब्र के अंदर शव मौजूद ही नहीं था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। यह मामला सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। बहन रीना पाल मामले को संदिग्ध बता रही थी। उसका आरोप है कि उसके भाई को किसी ने जहरीला पदार्थ पिलाया था। उसने बताया कि मौत से पहले हिमांशु ने अपनी मां से फोन पर बातचीत में एक दोस्त द्वारा कुछ पिलाने की बात कही थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। रीना ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कई लोगों को नामजद करते हुए हत्या की आशंका जताई है। और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। लेकिन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण उस समय पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब कब्र से शव गायब होने की घटना ने पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है। ग्रामीणों में भी तरह-तरह की आशंकाएं हैं। वहीं कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि मृतक बांगरमऊ क्षेत्र का निवासी है, लेकिन जहां शव दफनाया गया, वह स्थान कानपुर के अरोैल थाना क्षेत्र में आता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में गेहूं के लिए भाई ने भाई को मारा:बेटों के साथ मिलकर लाठी-दराती से हमला, पत्नी-सास घायल
    Next Article
    कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मानदेय घोटाला, 4 लिपिक सस्पेंड:71 पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी में भी मिला मानदेय, 2.88 लाख की हुई वसूली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment