Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में गेहूं के लिए भाई ने भाई को मारा:बेटों के साथ मिलकर लाठी-दराती से हमला, पत्नी-सास घायल

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गेहूं की फसल काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक के सगे भाई और भतीजों ने लाठी-डंडों व दराती से हमला किया। इस हमले में मृतक की पत्नी और सास भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल लाठी, लोहे का पाइप और दराती भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 अप्रैल को हड्डी मिल के पास लाइनपार मझोला निवासी सुरेश कुमार के पैतृक खेत में हुई। सुरेश कुमार का अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को जब सुरेश अपनी पत्नी अनीता देवी और सास मैना देवी के साथ खेत से गेहूं की फसल काटकर घर ले जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने सुरेश कुमार, उनकी पत्नी और सास पर लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और दराती से हमला कर दिया। हमले में सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी अनीता देवी और सास मैना देवी का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक सुरेश कुमार की साली सुनीता देवी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में हत्या और मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर अगवानपुर पुल के नीचे से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आदर्श कॉलोनी फाटक के पास, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी रंजीत (25), सुरजीत (23), विजय (58) और सिरकोई भूड़ भोगपुर मिठोनी, मझोला थाना क्षेत्र निवासी सुभाष उर्फ सुंदर लाल (45) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर उनका विवाद चल रहा था और फसल काटने को लेकर हुए झगड़े में उन्होंने हमला कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में कार्यक्रम:भाजपा महिला पदाधिकारियों ने स्कूटी रैली निकाली, हस्ताक्षर अभियान चलाया
    Next Article
    कब्र से शव गायब, जहर देकर मारने का आरोप:एक माह बाद खुला मामला, बहन ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment