Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में भाजपा महिला पदाधिकारी बिना हेलमेट निकाली स्कूटी रैली:नारी शक्ति अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन,

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन में एक ओर जहां पूरे जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत निकाली गई स्कूटी रैली में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सहित कई पदाधिकारी बिना हेलमेट के ही स्कूटी चलाती दिखाई दीं, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दे कि रैली की शुरुआत उरई के टाउन हॉल परिसर से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों शहीद भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा, जिला परिषद और जेल रोड होते हुए अमन रॉयल गार्डन तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी पर सवार रहीं, लेकिन कोई भी महिला पदाधिकारी ने हेलमेट नहीं पहना था। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने बताया कि 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत स्कूटी रैली से की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, जिनमें महिला आरक्षण कानून भी शामिल है। रैली में जिला उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, मीनू मिश्रा, प्रीति बंसल, अनीता वर्मा, प्रीति गुप्ता, अनीता सोलंकी, शीतल सागर, मंजू रानी और श्रद्धा सागर सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। हालांकि, इस पूरे आयोजन के दौरान यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन हुआ, लेकिन प्रशासन और यातायात पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है, जब खुद प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने में जुटा है। अब सवाल उठता है कि जब जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता से इसकी उम्मीद कैसे की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ट्रैक्टर नहर में पलटा, ड्राइवर की दबकर मौत; दोपहर में गर्म हवा ने लू का एहसास कराया; पारा 38.2°C
    Next Article
    प्रयागराज में होनहारों ने लहराया परचम:कई स्कूलों में शत प्रतिशत रिजल्ट, 90% से ज्यादा अंक हासिल किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment