Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, VIDEO:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन

    1 hour ago

    2

    0

    गाजीपुर नगर में बुधवार को बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्मान में बाइक और स्कूटी रैली निकाली। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में यह रैली लंका मैदान से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज और मिश्र बाजार तिराहा होते हुए महुआबाग के रास्ते आमघाट स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुंची। यहां कार्यक्रम का समापन आभार और धन्यवाद के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति समर्थन और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सरिता अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि जब भी महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिला है, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया है। यह रैली महिलाओं की उसी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो आज समाज के हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। इस रैली में किरन सिंह, प्रीति गुप्ता, लालसा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, मीनू मौर्या, सुमन बिंद, अनीता देवी और प्रतिभा विश्वकर्मा सहित कई महिलाएं शामिल थीं। गाजीपुर नगर के अलावा जमानियां और मुहम्मदाबाद में भी महिलाओं ने इसी तरह की बाइक-स्कूटी रैली निकालकर नारी शक्ति का संदेश दिया, जिससे पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में होनहारों ने लहराया परचम:कई स्कूलों में शत प्रतिशत रिजल्ट, 90% से ज्यादा अंक हासिल किए
    Next Article
    तम्बाकू, सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित:कानपुर देहात में कोटपा, पेका अधिनियमों की दी गई जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment