Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी पश्चिम उपाध्यक्ष का संभल MP-MLA पर विवादित बयान:इकबाल महमूद- सांसद बर्क सांप्रदायिक-राष्ट्रविरोधी ताकत, अंबेडकरजी का अपमान करते हैं

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पश्चिम के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इक़बाल महमूद पर विवादित बयान दिया है। सिंघल ने कहा कि ये लोग डॉ. अंबेडकर का अपमान करते हैं और जाटव समुदाय के वोटों के हकदार नहीं हैं। मंगलवार को संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में राजेश सिंघल ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी डॉ. अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलकर वंचितों और गरीबों के लिए काम कर रही है। उन्होंने उन ताकतों को चेतावनी दी जो डॉ. अंबेडकर की जयंती नहीं मनाते, उन्हें माल्यार्पण नहीं करते, जो धूपबत्ती अगरबत्ती नहीं लगाते हैं और उनके सामने नहीं झुकते। सिंघल ने जोर देकर कहा कि डॉ. अंबेडकर किसी एक जाति या धर्म के नहीं थे, बल्कि सबके थे और उन्होंने संविधान की रचना सभी के लिए की थी। इसलिए सब जाति-धर्मों के लोगों को सम्मान करना चाहिए। राजेश सिंघल ने आरोप लगाया कि संभल क्षेत्र में सांसद और विधायक के रूप में ऐसी सांप्रदायिक-राष्ट्रविरोधी ताकतें मौजूद हैं जो आज भी डॉ. अंबेडकर का अपमान करती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोग सुधर जाएं, अन्यथा वे जाटव समाज के बीच जाकर वोट मांगने के हकदार नहीं होंगे। गौरतलब है कि राजेश सिंघल ने 2007, 2012 और 2022 में संभल विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा है। इन तीनों चुनावों में उन्हें सपा के सात बार के विधायक और पूर्व मंत्री इकबाल महमूद से हार मिली थी। संभल और आसपास के जिलों में राजेश सिंघल की पहचान एक कट्टर हिंदुत्ववादी नेता के रूप में है। वह दो बार संभल जनपद के बीजेपी जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (वर्तमान सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दादा) पर राष्ट्र विरोधी होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मानदेय घोटाला, 4 लिपिक सस्पेंड:71 पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी में भी मिला मानदेय, 2.88 लाख की हुई वसूली
    Next Article
    अंबेडकर जयंती विवाद: 38 पर FIR, 23 गिरफ्तार:कासगंज में पथराव के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment