Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती विवाद: 38 पर FIR, 23 गिरफ्तार:कासगंज में पथराव के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस बल तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के चहका गुनार गांव में मंगलवार शाम बाबा साहेब अंबेडकर जयंती यात्रा के मार्ग को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 38 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल हैं। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है। जानकारी के अनुसार, दलित समाज द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती यात्रा निकाली जा रही थी। यादव समाज ने यात्रा के मार्ग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन यादव समाज के लोगों ने अपने घरों की छतों से पथराव शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद जयंती यात्रा को आगे बढ़ाया गया। तथ्यों के सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ग्रामीणों के मुताबिक, इस गांव में 1988 में भी बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ था। उस घटना के बाद काफी समय तक यहां अंबेडकर जयंती यात्रा नहीं निकाली गई थी। पिछले एक-दो साल से ही यह यात्रा फिर से शुरू हुई थी, जिसमें अब यह विवाद सामने आया है। आज गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के कई हिस्सों में पड़े पत्थर कल की पथराव की घटना की गवाही दे रहे हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि पूरे मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 38 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 5 महिलाओं सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और तथ्यों के सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी पश्चिम उपाध्यक्ष का संभल MP-MLA पर विवादित बयान:इकबाल महमूद- सांसद बर्क सांप्रदायिक-राष्ट्रविरोधी ताकत, अंबेडकरजी का अपमान करते हैं
    Next Article
    बिना HSRP नंबर प्लेट गाड़ियों का नहीं बनेगा PUC:यूपी में आज से नया नियम लागू, 2 करोड़ से ज्यादा वाहन मालिक होंगे प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment