Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जावेद अख्तर ने फिल्ममेकर्स को दी सलाह:बोले- 'धुरंधर' की नकल से कुछ हासिल नहीं होगा; आदित्य धर ने की है गहरी रिसर्च

    4 hours ago

    2

    0

    जावेद अख्तर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने फिल्ममेकर्स को इसकी नकल करने से बचने की सलाह दी है। जावेद अख्तर ने कोमल नाहटा के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें धुरंधर बहुत पसंद आई। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसके डायरेक्टर आदित्य धर का नंबर ढूंढा और उन्हें फोन करके बधाई दी। जावेद अख्तर ने कहा कि अब हर कोई धुरंधर जैसी फिल्म बनाना चाहेगा, लेकिन वैसी फिल्म नहीं बना पाएगी। इंटरव्यू में जब कहा गया कि इस इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कमियों में से एक भेड़चाल है, तो जावेद ने कहा- भेड़चाल में सभी भेड़ें एक जैसी होती हैं। लेकिन आप धुरंधर के डायरेक्टर जैसे नहीं हैं। वह आपसे थोड़ा बेहतर हैं। आपकी ऐसी कोशिशों से कुछ हासिल नहीं होगा। जो उन्होंने किया है, वह सिर्फ वही कर सकते थे। यह काम अचानक नहीं हो गया। उन्होंने इसके लिए बहुत गहरी रिसर्च की होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाई गई दुनिया बिल्कुल असली लगती है। सड़कों, गलियों और आसपास के लोगों को जिस तरह दिखाया गया है, उसमें कुछ भी बनावटी नहीं लगता। राइटर ने कहा कि इसलिए आप आदित्य धर की नकल नहीं कर पाएंगे। फिर भी कोशिश करके देख लीजिए, लेकिन लोग ऐसा जरूर करेंगे। पहले भी धुरंधर को लेकर अपनी राय रख चुके हैं जावेद यह पहली बार नहीं है, जब जावेद अख्तर ने धुरंधर पर अपनी बात रखी है। मई 2026 में कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान उनसे फिल्म को प्रोपेगेंडा बताए जाने को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि उन्हें धुरंधर पसंद आई। उन्होंने पहले पार्ट को दूसरे पार्ट से ज्यादा पसंद किया था। जावेद ने कहा था कि हर कहानी का अपना नजरिया होता है। सिर्फ इसलिए किसी फिल्म को प्रोपेगेंडा नहीं कहा जा सकता कि उसकी कहानी किसी वर्ग को पसंद नहीं आई। उनके मुताबिक, हर फिल्ममेकर को अपने विचार पेश करने का अधिकार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर के पहले पार्ट में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आए थे। फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने दुनियाभर में ₹1,307.35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं, इसके दूसरे पार्ट धुरंधर: द रिवेंज ने 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,813.39 करोड़ रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूवी रिव्यू-ये प्रेम मोल लिया:सूरज बड़जात्या ने दिखाई प्यार की नई रीत, पत्नी के घर बसने पहुंचा आयुष्मान का पूरा परिवार; जानिए कैसी है मूवी
    Next Article
    दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट का मनसे ने किया विरोध:ड्रग्स का हवाला देकर शो रद्द करने की मांग की; रास्ता रोको आंदोलन की भी चेतावनी दी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment