Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्माईल नेशनल पीजी कॉलेज में अम्बेडकर जयंती समारोह का समापन:छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा , तूबा नाज रहीं प्रथम

    2 hours ago

    1

    0

    इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज, मेरठ के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह (13 से 15 अप्रैल 2026) का समापन बुधवार को प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीक्षा रानी ने किया। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय परिवार द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी भी डॉ. दीक्षा रानी ने निभाई। इसके बाद छात्राओं के लिए “डॉ. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 22 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तूबा नाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनम द्वितीय स्थान पर रहीं। जैनब और शीतल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर संयोजिका ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. दीपा त्यागी, प्रो. ममता गौतम, डॉ. विनीता, डॉ. मोनिका, निशा गुप्ता, डॉ. मनी भारद्वाज सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी और छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 2 करोड़ का गबन:अकाउंटेंट ने फर्जी बिल्टी बनाकर निकाले पैसे, पत्नी के नाम खरीदे गहने और प्लॉट
    Next Article
    बहराइच में ABVP छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम:प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कार्रवाई की मांग उठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment