Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 2 करोड़ का गबन:अकाउंटेंट ने फर्जी बिल्टी बनाकर निकाले पैसे, पत्नी के नाम खरीदे गहने और प्लॉट

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित एक निजी फर्म में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि अकाउंट सेक्शन के कर्मचारी ने फर्जी दस्तावेज और बिल्टी तैयार कर कंपनी के खातों से दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्जी ट्रांसपोर्ट बिल्टी बनाकर किया गबन वाजिदपुर स्थित इनायत ओवरसीज फर्म के संचालक मोहम्मद शाहनवाज के मुताबिक, कैंट के खपरा मोहाल निवासी सुरेश कुमार पिछले पांच वर्षों से फर्म में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। वह ट्रांसपोर्ट भुगतान का काम देखता था। आरोप है कि उसने भारत ट्रांसपोर्ट, एसएएफ ट्रांसपोर्ट और एसएन ट्रांसपोर्ट के नाम से फर्जी बिल्टी और दस्तावेज तैयार किए। इन फर्जी एंट्री के आधार पर खातों से दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकलवा ली। जांच में खुला खेल, आरोपी ने कबूला गुनाह जब फर्म संचालक को गड़बड़ी का शक हुआ तो उन्होंने लेनदेन की जांच करवाई। रिकॉर्ड मिलान में बड़े पैमाने पर गबन का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी ने रकम निकालने की बात स्वीकार कर ली है। अब पिछले पांच साल के पूरे रिकॉर्ड की जांच कराई जा रही है, जिससे कुल गबन की रकम का पता लगाया जा सके। पत्नी के खातों में ट्रांसफर, खरीदे गहने और प्लॉट जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गबन की रकम अपने और पत्नी आरती के बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस पैसे से उसने जमीन खरीदी, आभूषण लिए और एक लैपटॉप भी खरीदा। इसके अलावा कुछ रकम शेयर बाजार में लगाने और खर्च करने की बात भी सामने आई है। 17.95 लाख नकद और लैपटॉप बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से 17.95 लाख रुपये नकद और एक लैपटॉप बरामद किया है। साथ ही कई बैंक खातों का विवरण भी खंगाला जा रहा है। मामले की शिकायत डीसीपी पूर्वी से की गई थी, जिसके बाद जाजमऊ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह भी देखा जा रहा है कि इस गबन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में 1.5 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से लखनऊ जाते समय पकड़ा गया, एक ट्रक माल बरामद
    Next Article
    इस्माईल नेशनल पीजी कॉलेज में अम्बेडकर जयंती समारोह का समापन:छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा , तूबा नाज रहीं प्रथम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment