Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में ABVP छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम:प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कार्रवाई की मांग उठी

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के पास विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जब अपर जिलाधिकारी ज्ञापन लेने पहुंचे, तो छात्रों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ उनकी हल्की नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ABVP के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पाटेश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा पैटर्न में अचानक किए गए बदलाव पर आपत्ति जताई, जबकि परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह में प्रस्तावित हैं। छात्रों ने इस बदलाव में सुधार की मांग की। इसके अतिरिक्त, निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों के साथ की जा रही आर्थिक मनमानी और बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने तथा ऐसे विद्यालयों पर कठोर कार्रवाई की भी मांग की गई। प्रदर्शन के बाद, छात्र जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन वे कार्यालय में मौजूद नहीं थे। अपर जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन लेने के दौरान छात्रों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बहराइच-लखनऊ मार्ग को जाम कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख, सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा और सीओ भुनेश्वर सिंह ने मोर्चा संभाला। उनके समझाने के बाद छात्रों ने सड़क खाली कर दी। इस प्रदर्शन में प्रांत संयोजक जनजातीय प्रकोष्ठ आदर्श शुक्ला और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विद्या पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्माईल नेशनल पीजी कॉलेज में अम्बेडकर जयंती समारोह का समापन:छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा , तूबा नाज रहीं प्रथम
    Next Article
    संभल में झोपड़ी में लगी आग, बच्चे की जलकर मौत:खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था, माता-पिता गेहूं की कटाई कर रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment