Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर से सल्फास खाकर थाने पहुंचे बुजुर्ग की मौत:शाहजहांपुर में बेटे से लड़ाई के बाद खाया जहर, आरोपी बेटा हिरासत में

    5 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक बुजुर्ग ने सल्फास खाकर थाने पहुंच गया। बोला- मेरे बेटे-बहू मुझे बहुत तंग करते हैं, मैंने सल्फास की दो गोलियां खा ली हैं। पुलिस ने ये सुनते ही बुजुर्ग को पास के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे बहू के नाम एफआईआर दर्ज कर बेटे को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मरने से पहले बुजुर्ग ने थाने में तहरीर दी थी। मामला थाना तिलहर क्षेत्र के केलरगंज मोहल्ले का है। जानिए पूरा मामला केलरगंज मोहल्ले के रहने वाले सतीश चंद्र गुप्ता (70) एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी पत्नी रामबेटी और उनका बेटा शोभित हैं। पत्नी रामबेटी ने बताया कि हमारी शादी के बहुत दिनों तक हमें को औलाद नहीं हुई। सतीश बहुत परेशान रहते थे। 25 साल पहले एक दिन अचानक से सतीश ने कहीं से एक नवजात को लेकर घर आए। जब मैंने पूछा तो बोले गोद लिया है। हमने उसका नाम शोभित रखा। उसे पाल पोषकर हमने बड़ा किया, पढ़ाया-लिखाया। चार साल पहले उसकी शादी स्वाती नाम की लड़की से की। शोभित का तीन साल का एक बेटा है। रामबेटी ने बताया कि मेरे पति ने एक छोटी भी परचून की दुकान खोली है। उसी से जैसे तैसे गुजर बसर हो रहा था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे शोभित का तीन साल का बेटा सामान लेने आया था। सतीश ने उसको चीज नहीं दी तो रोता हुआ अपने पिता शोभित के पास गया। इसके बाद शोभित दुकान पर आया और हमसे लड़ाई करने लगा। रामबेटी ने बताया कि शोभित हमेशा से हमसे लड़ाई झगड़ा करता था। लेकिन पिछले तीन-चार महीने से वह कोई काम नहीं करता था। पहले वह सोलर पैनल लगाने का काम करता था। जब से घर पर बैठा है वह रोज हम लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता था। बुधवार को लड़ाई के बाद सतीश ने कहा था वह कुछ कर लेंगे। फिर कुछ ही देर बाद वह सल्फास की गोली लाए और उसको खा लिया। उसके बाद वह एक कागज लेकर और करीब 9 बजे बेटे की शिकायत करने थाने चले गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने जहर खाया है। पुलिस ने फौरन उनको सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर उनको राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत:इनमें से 9 जिंदा जले, बोलेरो और कार ट्रक-ट्राले से टकराईं, बोलेरो में आग लगी यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। वो बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्राले से जा टकरा गईं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कब्रिस्तान भूमि पर अवैध निर्माण ढहाया गया:रायबरेली में तहसील और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई
    Next Article
    रुजिहई स्कूल में बच्चों से गैस सिलेंडर ढुलवाया:वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment