Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 घंटे में दो रेप, 1 मर्डर करने वाला राहुल मीणा गिरफ्तार, Alwar में Rape के बाद आरोपी ने दिल्ली में IRS Officer Daughter से बलात्कार के बाद कर दी उसकी हत्या

    3 hours from now

    1

    0

    देश की राजधानी दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के बलात्कार और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। हम आपको बता दें कि लगभग 23 वर्ष के बताये जा रहे युवक राहुल मीणा पर आरोप है कि उसने महज 12 घंटों के भीतर दो अलग अलग जगहों पर जघन्य अपराध किए। पहले राजस्थान के अलवर में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया और फिर दिल्ली में एक अन्य युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम बुधवार सुबह सामने आया, लेकिन इसकी शुरुआत मंगलवार रात को राजस्थान के अलवर में हुई। वहां पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी, क्योंकि उसका पति गांव में एक विवाह समारोह में गया हुआ था। रात लगभग साढ़े दस बजे आरोपी ने घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, आरोपी जबरन अंदर घुस गया। उसने महिला को दबोच लिया, उसका मुंह बंद किया और जमीन पर गिराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने महिला को कई जगह काटा और उसका गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसके पति और बच्चों को जान से मार देगा। आरोपी के जाने के बाद महिला ने तुरंत अपने पति को फोन किया। पति घर लौटा और दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अलवर के पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।इसे भी पढ़ें: IRS Officer Daughter Murder | अमर कॉलोनी का 'हैवान'! रेप के बाद बेदम हुई बेटी, फिर तिजोरी खोलने के लिए लाश को सीढ़ियों से घसीटा!इसी बीच, दिल्ली पुलिस ने अलवर पुलिस से संपर्क किया और बताया कि इसी संदिग्ध ने दिल्ली में भी एक गंभीर अपराध किया है। जानकारी के अनुसार, अलवर से वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली की ओर निकल गया। उसने रास्ते में एक एम्बुलेंस को रोका और चालक से कहा कि वह उसे दिल्ली पहुँचा दे इसके बदले में वह उसे पैसे देगा। लेकिन बीच रास्ते में वह बिना पैसे दिए ही वाहन से उतरकर फरार हो गया।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने रास्ते में अपने और अपने भाई के तीन मोबाइल फोन बेचकर लगभग तेरह हजार रुपये जुटाए। इसके बाद वह दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स पहुंचा, जहां उसने उस घर को निशाना बनाया जहां वह पहले घरेलू कर्मचारी के रूप में काम कर चुका था। दिल्ली में जिस घर में यह घटना हुई, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। भवन में सीसीटीवी कैमरे लगे थे और हर मंजिल पर दरवाजे बंद रहते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी को घर के पासकोड पहले से पता थे, इसलिए उसने आसानी से कई ताले खोल लिए। इससे साफ है कि उसने पहले से योजना बनाकर इस अपराध को अंजाम दिया।सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को पीली कमीज और काली पैंट में घर में प्रवेश करते देखा गया, जबकि बाहर निकलते समय वह सफेद पैंट में नजर आया। अंदर जाते समय उसके पास कोई बैग नहीं था, लेकिन बाहर निकलते समय उसके पास काला बैग था। इससे यह संदेह और मजबूत हुआ कि वही इस घटना का मुख्य आरोपी है। जैसे ही पुलिस को शक हुआ कि आरोपी वही पूर्व कर्मचारी है, जिसे लगभग एक साल पहले निकाल दिया गया था, वैसे ही उसे पकड़ने के लिए लगभग पंद्रह टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में छापेमारी की। उसके रिश्तेदारों और परिचितों के ठिकानों पर भी दबिश दी गई। उसकी तस्वीरें सभी थानों में भेजी गईं।आखिरकार पुलिस को आरोपी का एक मोबाइल नंबर मिला, जिसकी जानकारी केवल उसके कुछ करीबी लोगों को थी। इस नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन पालम द्वारका क्षेत्र में मिली। इसके बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया और उसी दिन शाम करीब छह बजे उसे एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को ऑनलाइन खेल, शराब और नशे की लत थी। उसका स्वभाव आक्रामक था और वह अक्सर झगड़ों में शामिल रहता था। हाल के दिनों में उसने काफी कर्ज ले रखा था और उसे चुकाने का दबाव भी था। चूंकि उसे अपने पूर्व मालिकों की आर्थिक स्थिति की जानकारी थी, इसलिए उसने उन्हें निशाना बनाया।इस बीच, मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि आरोपी को बुधवार तड़के घटना से पहले पीड़िता के आवास के पास देखा गया था। इलाके के एक दुकानदार ने बताया, "उन्होंने उससे पूछा कि वह वहां क्यों आया है क्योंकि उसे पहले ही काम से निकाल दिया गया था। उसने उनसे कहा कि वह इलाके में काम की तलाश कर रहा है और यह पूछने आया है कि क्या कोई काम है।" दुकानदार ने कहा कि सुबह छह बजे कुछ चालकों ने राहुल को पहचान लिया था, और यहां आने का उसका कारण पूछा था। दुकानदार के अनुसार, इलाके में काम करने वाले चालकों और कार क्लीनर द्वारा सुबह करीब छह बजे आरोपी को पीड़िता के घर के पास देखा गया था। पुलिस ने बताया कि राहुल मीणा ने उस घर में करीब आठ महीने तक काम किया था।पुलिस के अनुसार, युवती के माता पिता सुबह 6 बजे जिम चले गये थे। आरोपी उस परिवार की दिनचर्या के बारे में जानता था। इसलिए जब युवती के माता पिता जिम चले गये तब वह डिजिटल लॉक को अनलॉक करके घर में घुसा। परिवार के सदस्यों ने जिम से लौटने के बाद युवती को कमरे में मृत पाया। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रही युवती घटना के वक्त घर में अकेली थी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती का यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जर के केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हम आपको यह भी बता दें कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वारदात के बाद उसने घर में लूट की भी कोशिश की। वह बेहोश हो चुकी युवती को छत पर बने स्टडी रूम से घसीटकर नीचे लाया ताकि उसके फिंगर प्रिंट का उपयोग कर घर में रखे डिजिटल पासकोड वाली तिजोरी को खोला जा सके। जांचकर्ताओं के अनुसार आरोपी ने खून से सनी उंगली से ताला खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने पेचकस की मदद से ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चुरा लिए और उन्हें घर में मिले एक बैग में भर लिया। पुलिस का मानना है कि खून के कारण या रक्त संचार रुक जाने की वजह से मशीन अंगुली के निशान पहचान नहीं पाई।आरोपी ने घटना के बाद अपने कपड़ों पर लगे खून के धब्बों को देखकर मौके पर ही कपड़े बदल लिए और पीड़िता के भाई के कपड़े पहनकर फरार हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि उसे परिवार की दिनचर्या और घर की बनावट की पूरी जानकारी थी। वह सीधे छत पर बने कमरे में पहुंचा और पीड़िता पर हमला किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने पहले गला दबाकर युवती को काबू करने की कोशिश की, लेकिन विरोध होने पर पास में रखे भारी सामान से हमला कर दिया, जिससे पीड़िता गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह करीब सात बजे अलग कपड़ों में बैग लेकर निकलता दिखा। जब सुबह करीब आठ बजे पीड़िता के माता पिता घर लौटे तो उन्होंने उसे खून से लथपथ हालत में पाया, जिससे पूरे मामले की भयावहता और भी स्पष्ट हो गई।देखा जाये तो यह पूरा मामला न केवल अपराध की भयावहता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि किस तरह व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग कर गंभीर अपराध किए जा सकते हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसके पीछे और कोई कारण या साजिश तो नहीं थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu Assembly Election Live: राज्य की 234 सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक 37.56% हुई वोटिंग
    Next Article
    'PM Modi का विरोध कर विपक्ष बना महिला विरोधी', Women Reservation बिल पर BJP का बड़ा बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment