Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'PM Modi का विरोध कर विपक्ष बना महिला विरोधी', Women Reservation बिल पर BJP का बड़ा बयान

    3 hours from now

    1

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को विपक्षी दलों पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका प्रतिरोध तेजी से महिलाओं के विरोध के रूप में देखा जा रहा है, या जिसे उन्होंने आधी आबादी कहा। नितिन नबीन ने कहा कि मोदी जी ने आधी आबादी को, देश की माताओं-बहनों को सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान देने का काम किया, और अब महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के जरिए उनकी हिस्सेदारी की बात की। महिला आरक्षण एक बड़ा मौका था- हमारी माताओं-बहनों को हिस्सेदारी देने का। इसे भी पढ़ें: CPI नेता D Raja का बड़ा बयान, West Bengal को Tamil Nadu की तरह BJP से लड़ना होगानबीन ने आगे कहा कि लेकिन हमें दुख है कि विपक्ष के विरोध के कारण ये हिस्सेदारी उन्हें नहीं मिल सकी। लेकिन ये तय है कि भाजपा ने जब भी संकल्प किया है और मोदी जी की यूएसपी भी रही है कि उन्होंने हमेशा अपने संकल्प को पूरा किया है। हम सब की इच्छा थी कि 2029 लोकसभा चुनाव के पहले महिलाओं को एक बड़ी हिस्सेदारी में जोड़ पाए। लेकिन दुर्भाग्य है कि मोदी जी का विरोध करते करते विपक्षी दल देश की आधी आबादी, माताओं-बहनों के विरोध में खड़े हो गए।नितिन नबीन ने कहा कि जहां तक साउथ की बात है तो वहां के लोगों के हक मारने का काम भी कांग्रेस-डीएमके ने किया। पूरे साउथ को परेशानी में डालने का काम अगर किसी ने किया है तो राहुल गांधी ने किया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। हम भारत के नागरिकों के साथ खड़े हैं, विदेशी घुसपैठियों के साथ नहीं। चुनाव आयोग ने एसआईआर के लिए चार महीने का पर्याप्त समय दिया था। यदि कोई गड़बड़ी थी, तो उसे तब उठाया जाना चाहिए था, लेकिन वे केवल प्रक्रिया को बाधित करना चाहते थे। इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल का रण! Suvendu Adhikari का बड़ा दावा- 'अगर अभी बदलाव नहीं हुआ, तो राज्य में खत्म हो जाएगा सनातन'भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी राज्यों में भाजपा की स्थिति काफी अच्छी है। असम, पुडुचेरी में निश्चित रूप से हमारी सरकारें Repeat करने जा रही है। पश्चिम बंगाल में आश्चर्य़जनक रिजल्ट सामने आएंगे। इस बार यहां पूर्ण रूप से भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में महिला वोटर्स भाजपा के साथ आ रही हैं। बंगाल में ममता बनर्जी मां, माटी, मानुष के नारों के साथ आई, लेकिन इन तीनों के साथ ममता ने सौतेला व्यवहार किया। बंगाल में महिलाओं के साथ टीएमसी के गुंडों ने जिस प्रकार व्यवहार किया, जिस प्रकार से शोषण किया, उससे यहां की सारी महिलाएं भयभीत हैं। इसलिए बंगाल में ममता दीदी के प्रति महिलाओं की कोई सहानुभूति नहीं है। बंगाल की महिलाएं भाजपा के साथ खड़ी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 घंटे में दो रेप, 1 मर्डर करने वाला राहुल मीणा गिरफ्तार, Alwar में Rape के बाद आरोपी ने दिल्ली में IRS Officer Daughter से बलात्कार के बाद कर दी उसकी हत्या
    Next Article
    बटर चिकन सुनामी आ जाएगी, भारत पर न्यूजीलैंड के मंत्री का विवादित बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment