Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में ब्लॉक प्रमुख से 22 लाख की धोखाधड़ी:शराब दुकान टेंडर के नाम पर लिए रुपए, 3 पर केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना की ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई डीआईजी के आदेश पर हुई। आरोप है कि शराब की दुकान का टेंडर भरने के नाम पर उनसे 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। सोमवार शाम को देवाजीत यादव, संगीता यादव और उमेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव निवासी रानू सिंह मुहम्मदाबाद गोहना की ब्लॉक प्रमुख हैं। उनके नाम से मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज और कैलेंडर तिराहे पर एक कंपोजिट शराब की दुकान है। रानीपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा निवासी देवाजीत यादव की पत्नी संगीता यादव के नाम से पलिया में एक देशी शराब की दुकान है। वर्ष 2023 में शराब की दुकान के नवीनीकरण के दौरान, देवाजीत यादव के भाई उमेश यादव और उनकी पत्नी संगीता यादव ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह के घर आए। उन्होंने अपनी शराब की दुकान घाटे में होने और कर्ज में डूबे होने का हवाला देते हुए टेंडर भरने के लिए उनसे रुपये मांगे। रानू सिंह ने 10 फरवरी 2023 को उमेश के खाते में 6.37 लाख रुपये भेजे। इसके बाद, 2 मार्च और 10 मार्च 2023 को संगीता के खाते में 15.68 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि इस तरह कुल पांच बार में उनसे 22 लाख रुपये उधार लिए गए थे। आरोपियों ने टेंडर होने के एक वर्ष के भीतर पैसे लौटाने का वादा किया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उन्होंने रुपये वापस नहीं किए और टालमटोल करते रहे। ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने बताया कि 30 नवंबर 2024 की शाम को मुहम्मदाबाद गोहना स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान उनकी मुलाकात देवाजीत यादव से हुई। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे, तो देवाजीत यादव ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने जानकारी दी कि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शराब का ठेका दिलाने के नाम पर उनसे 22 लाख रुपये लिए गए थे। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर की नाबालिग का हरियाणा में बाल विवाह:5 महीने की गर्भवती होने पर पता चला,अधिकारी की शिकायत पर पति-ससुर पर FIR
    Next Article
    फिरोजाबाद वाटर पार्क हादसे में मृत बालक की पहचान:नहाते समय स्विमिंग पूल में चला गया, पार्क अवैध संचालित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment