Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal में वोटिंग के बीच Suvendu की TMC को सीधी चेतावनी- 'जो शांति तोड़ेगा...' VIDEO

    3 hours from now

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव नियमों का उल्लंघन करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को कड़ी चेतावनी जारी की। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के 152 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है। नंदीग्राम और भाबनीपुर से भाजपा के उम्मीदवार अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये टिप्पणियां कीं। इसे भी पढ़ें: CPI नेता D Raja का बड़ा बयान, West Bengal को Tamil Nadu की तरह BJP से लड़ना होगाभाजपा नेता के अनुसार, सत्ताधारी टीएमसी मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है, खासकर हिंदुओं को। उन्होंने दोहराया कि वे हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण नहीं कर रहे हैं और कहा कि अपराधी टीएमसी के लोग हैं, जो एक विशेष समुदाय से आते हैं। अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मुझे इस मतदान केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। आम आदमी, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान, शांति चाहता है। गुंडे लोगों को लूट रहे हैं। जो शांति तोड़ेगा हम उसे तोड़ने का काम करेंगे।अधिकारी की धमकी के जवाब में, टीएमसी ने आरोप लगाया है कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में पुलिस भाजपा के पक्ष में काम कर रही है; हालांकि भगवा पार्टी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पार्टी ने इस संबंध में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) से भी शिकायत की है, और टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से मुलाकात कर दो पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की है। इसे भी पढ़ें: West Bengal Election | देसी बम से हमला, वोटरों को डराने-धमकाने के आरोप, मुर्शिदाबाद में TMC बनाम हुमायूँ कबीरपश्चिम बंगाल के मंत्री शशि पांजा ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इन अधिकारियों की मौजूदगी मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी नंदीग्राम सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। 2021 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मामूली अंतर से हराया था, जिसके चलते ममता बनर्जी को भाबनीपुर से उपचुनाव के जरिए राज्य विधानसभा में निर्वाचित होना पड़ा था।#WATCH | West Bengal elections | Nandigram | State LoP & BJP Candidate from Nandigram & Bhabanipur, Suvendu Adhikari says, "I was not allowed to enter this polling booth. The common man wants peace. Jo shanti todega hum usko todne ka kaam karenge." pic.twitter.com/0EjNcCCR5e— ANI (@ANI) April 23, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    'झालमुरी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी...; West Bengal में PM Modi का अटैक, CAA पर दिया बड़ा आश्वासन
    Next Article
    F-22 से खतरनाक रूस का SU-57 M1, खरीदेगा भारत?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment